Advertisements
Advertisements
प्रश्न
संलग्न आकृति में रेख AB || रेख PQ , रेख AB ≅ रेख PQ, रेख AC || रेख PR, रेख AC ≅ रेख PR तो सिद्ध कीजिए कि रेख BC || रेख QR तथा रेख BC ≅ रेख QR

Advertisements
उत्तर
दत्त: रेख AB || रेख PQ , रेख AB ≅ रेख PQ,
रेख AC || रेख PR, रेख AC ≅ रेख PR
साध्य: रेख BC || रेख QR तथा रेख BC ≅ रेख QR
उपपत्ति:
`square` ABQP में,
रेख AB || रेख PQ
रेख AB ≅ रेख PQ ...(दत्त)
∴ `square` ABQP एक समांतर चतुर्भुज है। ...(यदि किसी चतुर्भुज की सम्मुख भुजा सर्वांगसम तथा समांतर हो, तो वह समांतर होता है।)
∴ रेख AP || रेख BQ ...(i)
∴ रेख AP ≅ रेख BQ ...(ii) ...(समांतर चतुर्भुज की सम्मुख भुजाएँ)
`square` ACRP में,
रेख AC || रेख PR
रेख AC ≅ रेख PR ...(दत्त)
∴ `square` ACRP एक समांतर चतुर्भुज है। ...(यदि किसी चतुर्भुज की सम्मुख भुजा सर्वांगसम तथा समांतर हो, तो वह समांतर होता है।)
∴ रेख AP || रेख CR ...(iii)
∴ रेख AP ≅ रेख CR ...(iv) ...(समांतर चतुर्भुज की सम्मुख भुजाएँ)
`square` BQRC में,
रेख BQ || रेख CR ...[(i) तथा (iii) से]
रेख BQ ≅ रेख CR ...[(ii) तथा (iv) से]
∴ `square` BQRC एक समांतर चतुर्भुज है। ...(यदि किसी चतुर्भुज की सम्मुख भुजा सर्वांगसम तथा समांतर हो, तो वह समांतर होता है।)
∴ रेख BC || रेख QR
∴ रेख BC ≅ रेख QR ...(समांतर चतुर्भुज की सम्मुख भुजाएँ)
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
एक चतुर्भुज का नाम बताइए जिसके विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते है।
निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:
वर्ग, आयत, समांतर चतुर्भुज और समचतुर्भुज में से प्रत्येक एक चतुर्भुज भी है।
निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:
वर्ग एक समांतर चतुर्भुज भी है।
ABCD एक समचतुर्भुज है, जिसमें D से AB पर शीर्षलंब AB को समद्विभाजित करता है। समचतुर्भुज के कोण ज्ञात कीजिए।
एक समांतर चतुर्भुज MODE में, ∠M कोण ∠O के समद्विभाजक Q पर मिलते हैं। ∠MQO की माप ज्ञात कीजिए।
ABCD एक समांतर चतुर्भुज है। x, y और z के मान ज्ञात कीजिए।

ABCD एक समांतर चतुर्भुज है। कोण A का समद्विभाजक CD को X पर प्रतिच्छेद करता है तथा कोण C का समद्विभाजक AB को Y पर प्रतिच्छेद करता है। क्या AXCY एक समांतर चतुर्भुज है? कारण दीजिए।
ABCD एक समांतर चतुर्भुज है। भुजा AB और AD पर क्रमशः बिंदु P और Q इस प्रकार लिये गये हैं कि एक समांतर चतुर्भुज PRQA बनता है। यदि ∠C = 45∘ है, तो ∠R ज्ञात कीजिए।
एक समांतर चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसमें AB = 4 cm, BC = 5 cm और ∠B = 60∘ है।
आकृति में, बिंदु G, ΔDEF की माध्यिकाओं का संगामी बिंदु है। किरण DG पर बिंदु H इस प्रकार लें कि D-G-H तथा DG = GH, हो तो सिद्ध कीजिए कि `square` GEHF समांतर चतुर्भुज है।

