मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

सीमा और नेहा ने एक ही स्थान से पूर्व और उत्तर दिशा में एक ही गति से चलना प्रारंभ किया, दो घंटे पश्चात उनके बीच की दूरी 152 किमी हो तो उनकी प्रतिघंटा गति ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

सीमा और नेहा ने एक ही स्थान से पूर्व और उत्तर दिशा में एक ही गति से चलना प्रारंभ किया, दो घंटे पश्चात उनके बीच की दूरी `15sqrt2` किमी हो तो उनकी प्रतिघंटा गति ज्ञात कीजिए।

बेरीज
Advertisements

उत्तर

आकृति में, मानो कि सीमा और नेहा ने बिंदु A से चलना प्रारंभ किया, रेख AB यह सीमा के द्वारा और रेख AC यह नेहा के द्वारा तय किया गया रास्ता है |

दो घंटे पश्चात्, सीमा बिंदु B पर पहुँचती है और नेहा बिंदु C पर पहुँचती है |

BC = `15sqrt2` किमी

सीमा और नेहा एक ही गति से चलना प्रारंभ करती है |

माना उन दोनों की गति x किमी/घंटा है |

∵ दूरी = चाल × समय

∴ दूरी AB = x × 2

∴ AB = 2x किमी

इसी प्रकार दूरी AC = x × 2

∴ AC = 2x किमी

समकोण ΔACB मे,

∴ पायथागोरस के प्रमेय से,

BC2 = AC2 + AB2

∴ `(15sqrt2)^2 = (2x)^2 + (2x)^2`

∴ `225 xx 2 = 4x^2 + 4x^2`

∴ `8x^2 = 225 xx 2`

∴ `x^2 = (225 xx 2)/8`

∴ `x^2 = 225/4`

∴ x = `15/2` ..............(दोनों पक्षों का वर्गमूल लेने पर)

∴ x = 7.5

∴ उनकी प्रतिघंटा चाल 7.5 किमी/घंटा है | 

shaalaa.com
पायथागोरस का प्रमेय (Theorem of Pythagoras)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2: पाइथागोरस का प्रमेय - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 2 [पृष्ठ ४५]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 2 पाइथागोरस का प्रमेय
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 2 | Q 10. | पृष्ठ ४५

संबंधित प्रश्‍न

किसी वर्ग के विकर्ण की लंबाई 10 सेमी हो तो उसकी भुजा की लंबाई तथा परिमिति ज्ञात कीजिए।


आकृति में ∠DFE = 90°, रेख FG ⊥ रेख ED. यदि GD = 8, FG = 12, तो (1) EG (2) FD (3) EF का मान ज्ञात कीजिए।

 


किसी आयत की लंबाई 35 सेमी तथा चौड़ाई 12 सेमी हो तो उस आयत के विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।


आकृति में रेख PS यह ΔPQR की माध्यिका है और PT ⊥ QR तो सिद्ध कीजिए कि, 

(1) PR2 = PS2 + QR × ST + `("QR"/2)^2` 

(2) PQ2 = PS2 - QR × ST + `("QR"/2)^2` 

 


निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्न के दिए गए उत्तरों में से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

समकोण त्रिभुज में समकोण बनानेवाली भुजाओं के वर्गों का योगफल 169 हो तो उसके कर्ण की लंबाई कितनी होगी?


किसी समद्‌विबाहु समकोण त्रिभुज के भुजा की लंबाई x हो, तो उसके कर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।


किसी आयत का क्षेत्रफल 192 वर्ग सेमी तथा उसकी लंबाई 16 सेमी हो, तो उस आयत के विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।


किसी समबाहु त्रिभुज की ऊँचाई `sqrt3` सेमी हो, तो उस त्रिभुज के भुजा की लंबाई तथा उसकी परिमिति ज्ञात कीजिए।


किसी समद्‌विबाहु त्रिभुज में सर्वांगसम भुजाओं की लंबाई 13 सेमी तथा आधार की लंबाई 10 सेमी हो तो उस त्रिभुज की माध्यिकाओं के संगमन बिंदु से आधार के सम्मुख शीर्षबिंदु तक की दूरी ज्ञात कीजिए।


समलंब चतुर्भुज ABCD में,

रेख AB || रेख DC 

रेख BD ⊥ रेख AD, 

रेख AC ⊥ रेख BC,

यदि AD = 15, BC = 15 और AB = 25 हो तो A(`square` ABCD) का मान कितना होगा?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×