Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसानों के सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त करके उन समस्याओं को दूर करने हेतु चर्चा करो।
Advertisements
उत्तर
भारत में कृषि और किसानों की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। परिणामस्वरूप अनेक किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। भारत में आज भी अधिकतर लोग कृषि पर निर्भर हैं और वे लोग अनेक समस्याओं से जूझते हुए अपना व पूरे देश का पेट भर रहे हैं। भारत सरकार काफी पैसा कृषि से संबंधित सरकारी केंद्रों के संचालन में लगाती है। लेकिन इसका अधिक लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार है। इन केंद्रों के अफसर किसानों की समस्याएँ दूर करने के बजाय उन पैसों का उपयोग अपने निजी कार्यों के लिए करते हैं। भारत में आज अधिकतर किसान अशिक्षित हैं, जिसके कारण वे अधिक ब्याजदरों पर बड़े-बड़े साहूकारों से कर्ज लेते हैं और जीवनभर उस कर्ज के बोझ तले दबे रहते हैं। अंतत: उन्हें मजबूरन अपनी जमीन या तो साहूकर को दे देनी पड़ती है या वे मजबूरन आत्महत्या कर लेते हैं। किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे पहले भारतीय सरकार को किसानों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि वे कर्ज लेते समय लिखा-पढ़ी कर सकें। किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले यह सुनिश्चित करना चाहिए। किसानों को कर्ज देने वाली बैंकों की जानकारी किसानों तक पहुँचानी चाहिए, ताकि वे कम ब्याज दरों पर कर्ज लेकर कृषि कर सकें। लघु उद्योगों के बारे में किसानों को जागरूक करना चाहिए। भारत में बहुत से ऐसे लघुउद्योग हैं, जो किसान आसानी से अपने घर में चला सकते हैं, इससे उनको आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी। किसानों द्वारा उगाए गए अन्न की सही कीमत उन्हें मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसान हमारे अन्नदाता हैं। ये हमें जीवनदान देते हैं, तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम इनके जीवन के बारे में सोचें।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
‘हाफ मैराथन’ में सफलता प्राप्त करने के लिए कौन-कौन-सी तैयारियाँ करोगे, लिखो।
मैंने समझा खेती से आई तब्दीलियाँ पाठ से
‘सड़क दुर्घटनाएँ : कारण एवं उपाय’ निबंध लिखो।
।। वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे।।
पूरी वर्णमाला क्रम से पढ़ो:
क्ष श य प त ट च क ए अ ञ ष र फ
थ ठ छ ख ऐ आ ज्ञ स ल ब घ ढ़ ई ॠ
द ड ज ग ओ इ श्र ह व भ ध ढ झ ऑ
ळ म न ण त्र ङ अं उ ड़ अः ऊ अँ औ
त्योहार मनाने के उद्देश्य की वैज्ञानिकता सुनो और सुनाओ।
भारतीय मूल की किसी महिला अंतरिक्ष यात्री संबंधी जानकारी पढ़ो तथा विश्व के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम बताओ।
अपने चित्र के बारे में बोलो।

ॠतुओं के नाम बताते हुए उनके परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कराे और लिखो।
अपने परिवार से संबंधित कोई संस्मरण लिखो।
मीरा का पद पढ़ो और सरल अर्थ बताओ।
अपने मित्र को शुभकामना/बधाई पत्र लिखो।
‘बाघ बचाओ परियोजना’ के बारे में जानकारी प्राप्त कर लिखो।
ऐतिहासिक वास्तुओं का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।
।। स्वतंत्रता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है।।
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो :

शाक (पत्तोंवाली) और सब्जियों के पाँच-पाँच नाम सुनो और सुनाओ।
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।
खेतों में भुट्टे की फसल देख, हर कोई कहता- कितनी बढ़िया है। दो-चार दिन में कटाई की तैयारी थी लेकिन .......
अपने ग्राम/नगर/महानगर के संबंधित अधिकारी को बच्चों के खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखिए। (पत्र निम्न प्रारूप में हो)
|
दिनांक: .......... ------- विषय: -------------------------------- विषय विवेचन: ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- भवदीय/भवदीया, |
