Advertisements
Advertisements
प्रश्न
दो पासों पर क्रमशः 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 1, 1, 2, 2, 3, 3 संख्याएँ लिखी हुई हैं। इनको एक साथ फेंका जाता है तथा इन पर आई संख्याओं का योग लिख लिया जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि अलग-अलग प्रत्येक योग 2 से 9 तक हो।
Advertisements
उत्तर
कुल परिणामों की संख्या = 36
(i) मान लीजिए E1 = योग 2 प्राप्त होने की घटना = {(1, 1), (1, 1)}
∴ n(E1) = 2
∴ `P(E_1) = (n(E_1))/(n(S)) = 2/36 = 1/8`
(ii) मान लीजिए E2 = योग 3 प्राप्त होने की घटना = {(1, 2), (1, 2), (2, 1), (2, 1)}
∴ n(E2) = 4
∴ `P(E_2) = (n(E_2))/(n(S)) = 4/36 = 1/9`
(iii) मान लीजिए E3 = योग 4 प्राप्त होने की घटना = {(2, 2), (2, 2), (3, 1), (3, 1), (1, 3), (1, 3)}
∴ n(E3) = 6
∴ `P(E_3) = (n(E_3))/(n(S)) = 6/36 = 1/6`
(iv) मान लीजिए E4 = योग 5 प्राप्त होने की घटना = {(2, 3), (2, 3), (4, 1), (4, 1), (3, 2), (3, 2)}
∴ n(E4) = 6
∴ `P(E_4) = (n(E_4))/(n(S)) = 6/36 = 1/6`
(v) मान लीजिए E5 = योग 6 प्राप्त होने की घटना = {(3, 3), (3, 3), (4, 2), (4, 2), (5, 1), (5, 1)}
∴ n(E5) = 6
∴ `P(E_5) = (n(E_5))/(n(S)) = 6/36 = 1/6`
(vi) मान लीजिए E6 = योग 7 प्राप्त होने की घटना = {(4, 3), (4, 3), (5, 2), (5, 2), (6, 1), (6, 1)}
∴ n(E6) = 6
∴ `P(E_6) = (n(E_6))/(n(S)) = 6/36 = 1/6`
(vii) मान लीजिए E7 = योग 8 प्राप्त होने की घटना = {(5, 3), (5, 3), (6, 2), (6, 2)}
∴ n(E7) = 4
∴ `P(E_7) = (n(E_7))/(n(S)) = 4/36 = 1/9`
(viii) मान लीजिए E8 = योग 9 प्राप्त होने की घटना = {(6, 3), (6, 3)}
∴ n(E8) = 2
∴ `P(E_8) = (n(E_8))/(n(S)) = 2/36 = 1/18`
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी घटना की प्रायिकता ______ से बड़ी या उसके बराबर होती है तथा ______ से छोटी या उसके बराबर होती है।
एक थैले में केवल नीबू की महक वाली गोलियाँ हैं। मालिनी बिना थैले में झाँके उसमें से एक गोली निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह निकाली गयी गोली संतरे की महक वाली है?
संयोग (Chance) के एक खेल में एक तीर घुमाया जाता है जो विश्राम में आने के बाद संख्याओं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 में से किसी एक संख्या को इंगित करता है (देखिए आकृति)। यदि ये सभी परिणाम समप्रायिक हों, तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह तीर इंगित
- 8 को करेगा?
- एक विषम संख्या को करेगा?
- 2 से बड़ी संख्या को करेगा?
- 9 से छोटी संख्या को करेगा?

ताश के पाँच पत्तों-ईंट का दहला, गुलाम, बेगम, बादशाह और इक्का को पलटकर खूब फेंट दिया जाता है। फिर इनमें से पत्ता यादृच्छया निकाला जाता है।
यदि बेगम निकल आती है, तो उसे अलग रख दिया जाता है और एक अन्य पत्ता निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि दूसरा निकाला गया पत्ता (a) एक इक्का है? (b) एक बेगम है?
एक पेटी में 90 डिस्क (discs) हैं, जिन पर 1 से 90 संख्याएँ अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है, एक पूर्ण वर्ग संख्या, ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी।
144 बॉल पेनों के समूह में 20 बॉल पेन खराब हैं और शेष अच्छे हैं। आप वही पेन खरीदना चाहेंगे, जो अच्छा हो, परन्तु खराब पेन आप खरीदना नहीं चाहेंगे। दुकानदार इन पेनों में से, यादृच्छया एक पेन निकालकर आपको देता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आप वह पेन खरीदेंगे?
एक खेल में एक रुपए के सिक्के को तीन बार उछाला जाता है और प्रत्येक बार का परिणाम लिख लिया जाता है। तीनों परिणाम समान होने पर अर्थात् तीन चित या तीन पट प्राप्त होने पर, हनीफ खेल जीत जायेगा, अन्यथा हार जायेगा। हनीफ के खेल में हार जाने की प्रायिकता परिकलित कीजिए।
एक सिक्के को 3 बार उछाला जाता है। संभव परिणामों की एक सूची बनाइए। निम्नलिखित प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
न्यूनतम 2 चित
किसी थैले में 10 लाल, 5 नीली और 7 हरी गेंद हैं। इसमें से एक गेंद यादृच्छिक रूप से निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि यह गेंद नीली नहीं है।
52 ताशों की एक गड्डी में सभी गुलाम, बेगम और बादशाह हटा दिये जाते हैं। शेष कार्डों को अच्छी प्रकार से फेट लिया जाता है। इसके बाद, इसमें से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। इक्के को मान 1 देकर, अन्य कार्डों को भी इसी प्रकार के मान दिये जाते हैं। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकले गये कार्ड का मान है:
7 से कम
