Commerce (English Medium)
Science (English Medium)
Arts (English Medium)
Commerce (Hindi Medium)
Science (Hindi Medium)
Arts (Hindi Medium)
Academic Year: 2025-2026
Date: मार्च 2026
Advertisements
सामान्य निर्देश:
- निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए:-
- यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है।
- खंड - क में अपठित बोध पर आधारित प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
- खंड - ख में पाठ्यपुस्तक अभिव्यक्ति और माध्यम से प्रश्न पूछे गए हैं। प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- खंड - ग में पाठ्यपुस्तक आरोह तथा वितान से प्रश्न पूछे गए हैं। प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- तीनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
- यथासंभव तीनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रशनों के उत्तर दीजिए:
|
मिट्टी का जो अर्थ पृथ्वी के लिए है, वही शिक्षकों का समाज के लिए है। जैसे मिट्टी पृथ्वी को बनाती है, शिक्षक वह आधार है, जिससे मानव पीढ़ी-दर-पीढ़ी हर प्रकार से सहायता पाता है तथा ज्ञान अर्जित कर काम करता है। जैसे मिट्टी बीज को संरक्षण देती है और पौधे की जड़ों की भौतिक रूप से मदद करती है कि वे उपजे बढ़ें, पूर्णतः विकसित होकर बीज बनाएँ और जीवन चक्र पूरा करें, वैसे ही शिक्षक युवा मन को तैयार करते हैं, मार्गदर्शन करते हैं कि वे सफल हों और विकास का केंद्र बनें। जैसे मिट्टी में सही अनुपात में तत्व उपलब्ध होते हैं और जो पौधे उसमें उग रहे हैं, मिट्टी उन्हें पोषक तत्त्व उपलब्ध कराती है, शिक्षक अपने अंदर परंपराओं को संजोते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों के आवेग को समेटते हैं और जो नौजवान विद्यार्थी शैतान होते हैं, उन्हें रास्ते पर लाते हैं। शिक्षक संस्कृति को सँभालते है और उसे बेहतर बनाते हैं। अंत में, जैसे मिट्टी मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीवों को, जो पृथ्वी के ऊपर और अंदर हैं, आधार उपलब्ध कराती है वैसे ही शिक्षकों पर ही 'समाज' की इमारत खड़ी होती है। पृथ्वी को वास्तविकता का प्रतीक माना जाता है। अपने वृहद् रूप में ‘वास्तविकता’ में सबकुछ सम्मिलित होता है, जैसे कि वह देखा या महसूस किया जा सकता है, उसे समझा जा सकता है, वह वैज्ञानिक- दार्शनिक या अन्य किसी प्रक्रिया से विश्लेषण करने पर तर्क की कसौटी पर सही नहीं बैठता। |
(क) शिक्षक और समाज किसके प्रतीक हैं: (1)
- बीज और पौध
- मिट्टी और धरती
- मिट्टी और पोषक तत्त्व
- धरती और पौधों के
(ख) शिक्षक विद्यार्थियों के आवेग को समेटते हैं और जो नौजवान विद्यार्थी शैतान होते हैं, उन्हें रास्ते पर लाते हैं। इस पंक्ति से हमें पता चलता है कि शिक्षकों को:- (1)
- सारा ज्ञान प्राप्त है।
- समाज की इमारत खड़ी करनी है।
- मानव पीढ़ी की सहायता करनी होती है।
- बाल मनोविज्ञान की समझ होती है।
(ग) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - (1)
कथन (I): शिक्षक युवा मन को पहचानते हैं।
कथन (II): शिक्षक मिट्टी की भाँति संरक्षक की भूमिका निभाते हैं।
कथन (III): शिक्षक संस्कृति के संचार के वाहक होते हैं।
कथन (IV): शिक्षक पृथ्वी जैसा भार ढोते हैं।
गद्यांश के अनुसार कौन - सा/से कथन सही हैं?
- केवल कथन (I) और (II) सही हैं।
- केवल कथन (II) सही है।
- केवल कथन (I), (II) और (III) सही हैं।
- केवल कथन (III) और (IV) सही हैं।
(घ) समाज की इमारत से लेखक का क्या अभिप्राय है? (1)
(ङ) शिक्षक को समाज का आधार क्यों माना गया है? (2)
(च) शिक्षक संरक्षक की भूमिका का निर्वहन कैसे करता है? (2)
(छ) मिट्टी की पौधे के लिए क्या भूमिका है? शिक्षक से इसे कैसे जोड़ा गया है? (2)
Chapter:
दिए गए पद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
|
ऊँचे पहाड़ पर, पेड़ नहीं लगते, आरोहियों के लिए आमंत्रण है, (स्रोत: कविता- ऊँचाई कावि-अटल बिहारी वाजपेयी) |
(क) कविता में पहाड़ शब्द किसकी ओर संकेत कर रहा है? (1)
- विद्वान
- बड़े लोग
- नायक
- धनी
(ख) कवि के अनुसार पहाड़ की मजबूरी का निहितार्थ क्या है? (1)
- अत्यधिक ऊँचा होने से अकेले रह जाना
- बड़े लोग अपने गुणों के कारण अकेले रह जाते हैं
- ऊँचाई - निचाई के अंतर के कारण अकेले न रह पाना
- अपनी पहचान बनाने की मज़बूरी में अकेले रहना
(ग) निम्नलिखित में से कविता का मर्म क्या हो सकता है? (1)
- पहाड़ की महानता स्थापित करना
- पर्वतों के सौंदर्य को उकेरना
- मानव के एकाकी होने के कारण का विश्लेषण
- मनुष्य के प्रकृति प्रेम की भावाभिव्यक्ति
(घ) कवि के अनुसार आरोहियों के लिए क्या आमंत्रण है? (1)
(ङ) पहाड़ अभिनंदन का अधिकारी क्यों है? (2)
(च) कवि के अनुसार - ‘जिसका दरस हीन भाव भर दे’ से क्या तात्पर्य है? (2)
Chapter:
नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
झरोखे से बाहर
Chapter: [5] लेखन कौशल्य
नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
दिया और तूफ़ान : मानव जीवन का सत्य
Chapter: [5] लेखन कौशल्य
नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
एक कामकाजी महिला की शाम
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
डेडलाइन से क्या अभिप्राय है तथा यह क्यों आवश्यक होती है?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
रेडियो समाचार की भाषा के विषय में अपने विचार व्यक्त करें।
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
संपादकीय लेखन से आप क्या समझते हैं?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
फीचर क्या है?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
बीट किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
Advertisements
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 80 शब्दों में उत्तर दीजिए:
नाटक और कहानी में क्या अंतर है? कहानी की तुलना में नाटक को लंबे समय तक लोग क्यों याद रखते हैं?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 80 शब्दों में उत्तर दीजिए:
रेडियो नाटक में संवाद की क्या विशेषताएँ हैं?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 80 शब्दों में उत्तर दीजिए:
अप्रत्याशित विषयों को लेख का नाम क्यों दिया जाता है?
Chapter:
निम्लिखित काव्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
|
छोटा मेरा खेत चौकोना झूमने लगे फल, छोटा मेरा खेत चौकोना |
(क) कवि के अनुसार कागज़ का पन्ना किसका प्रतीक है? (1)
- बीज
- शब्द
- क्षण
- खेत
(ख) कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1)
| कॉलम 1 | कॉलम 2 | ||
| I | क्षण का बीज | (1) | भावात्मक उद्देग |
| II | अंधड़ | (2) | असीमित रसास्वादन |
| III | कटाई अनंतता की | (3) | रचना विचार और अभिव्यक्ति |
- I - (2), II - (1), III - (3)
- I - (1), II - (3), III - (2)
- I - (1), II - (2), III - (3)
- I - (3), II - (1), III - (2)
(ग) निम्नलिखित में से कविता का मर्म किसे कहा जा सकता है? (1)
- खेती की प्रक्रिया
- कवि कर्म के चरण
- आँधी और बीज का संबंध
- कागज़ और खेत की समानता
(घ) निशलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए। (1)
कथन: कविता की कटाई अनंतत है।
कारण: कविता लिखे जाने के बाद पढ़ने पर सदा रस प्रदान करती है।
- कथन सही है, कारण गलत है।
- कथन सही नहीं है, कारण सही है।
- कथन तथा कारण, दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता।
- कथन तथा कारण, दोनों सही हैं, कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
(ङ) कवि के अनुसार उसका कागज़ का पन्ना - रस का अक्षय पात्र क्यों है? (1)
- यह चिरकाल तक आनंद देता है।
- यह कभी नष्ट नहीं होता।
- इसमें अमृत है।
- यह अलौकिक है।
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए:
आत्मपरिचय कविता में कवि एक ओर जग-जीवन का भार लिए घूमने की बात करता है और दूसरी ओर मैं कभी न जग का ध्यान किया करता हूँ- विपरीत से लगते इन कथनों पर आपका क्या मत है?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए:
सावन और भादो के महीने बीत जाने के बाद प्रकृति में जो परिवर्तन कवि ने पतंग कविता में बताए हैं, उनका वर्णन अपने शब्दों में करें।
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए:
कविता के बहाने पाठ में कवि के अनुसार बिना मुरझाए महकने के माने क्या न होते हैं?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
“हम समर्थ शक्तिवान और हम एक दुर्बल को लाएँगे”- कविता- कैमरे में बंद अपाहिज की प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने क्या व्यंग्य किया है?
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
उषा कविता के प्रस्तुत काव्यांश का भाव-सौंदर्य बताइए- “बहुत काली सिल ज़रासे लाल केसर से कि जैसे धुल गई हो।”
Chapter:
Advertisements
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
लक्ष्मण मूर्छित थे और संपूर्ण वातावरण में शोक छाया हुआ था। तब हनुमान का आना करुण रस में वीर रस के आने जैसा क्यों प्रतीत होता है? लक्ष्मण-मूर्छा और राम का विलाप कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
Chapter:
निमलिखित गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प लिखिए:
| जाति-प्रथा के पोषक जीवन, शारीरिक-सुरक्षा तथा संपत्ति के अधिकार की स्वतंत्रता को तो स्वीकार कर लेंगे, परंतु मनुष्य के सक्षम एवं प्रभावशाली प्रयोग की स्वतंत्रता देने के लिए जल्दी तैयार नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार की स्वतंत्रता का अर्थ होगा अपना व्यवसाय चुनने की स्वतंत्रता किसी को नहीं है, तो उसका अर्थ उसे ‘दासता’ में जकड़कर रखना होगा, क्योंकि ‘दासता’ केवल कानूनी पराधीनता को नहीं कहा जा सकता। ‘दासता’ में वह स्थिति भी सम्मिलित है जिससे कुछ व्यक्तियों को दूसरे लोगों के द्वारा निर्धारित व्यवहार एवं कर्तव्यों का पालन करने के लिए विवश होना पड़ता है। यह स्थिति कानूनी पराधीनता न होने पर भी पाई जा सकती है। उदाहरणार्थ, जाति-प्रथा की तरह ऐसे वर्ग होना संभव है, जहाँ कुछ लोगों की अपनी इच्छा के विरुद्ध पेशे अपनाने पड़ते हैं। |
(क) लेखक के अनुसार जाति-प्रथा के समर्थक किस अधिकार को देने के लिए राजी नहीं होंगे? (1)
- जीवन जीने का अधिकार
- शारीरिक सुरक्षा
- संपत्ति का अधिकार
- व्यवसाय का चयन
(ख) दासता में कौन-सी अवधारणा समिल्लित नहीं है? सही विकल्प का चयन कीजिए: (1)
- स्वाधीनता के साथ जीना
- कानूनी पराधीनता का होना
- इच्छा के विरुद्ध कार्य करना
- दूसरों द्वारा निश्चित कार्य करना
(ग) मनुष्य के प्रभावशाली प्रयोग से लेखक का क्या तात्पर्य है? (1)
- दैहिक स्वतंत्रता प्रदान करना
- शारीरिक-सुरक्षा तथा संपत्ति का अधिकार
- अपनी इच्छा से कार्य करने की स्वतंत्रता
- अपनी इच्छा से जाति के चयन का अधिकार
(घ) जीवन, शारीरिक-सुरक्षा तथा संपत्ति के अधिकार की स्वतंत्रता पर किसी को कोई आपत्ति क्यों नहीं है? (1)
- इन अधिकारों को देने के बाद भी दासता की प्रक्रिया बनी रहती है
- क्योंकि स्वतंत्रता सभी को जाति विरोधी नहीं लगती है
- क्योंकि जाति-प्रथा के पोषकों को स्वतंत्र और सुरक्षित रहना प्रिय है
- इसके पश्चात् समाज में दासता को कानूनी मान्यता दी जा सकती है
(ङ) जाति-प्रथा के पोषक से लेखक का क्या आशय है? (1)
- जाति के चयन को बढ़ावा देने वाले
- जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाले
- जातिगत भेदभाव के व्यवहार को तिलांजलि देने वाले
- जाति को कानूनी मान्यता देने वाले
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए:
जाति-प्रथा को श्रम-विभाजन का आधार क्यों नहीं माना जा सकता? पाठ से उदाहरण देकर समझाइए।
Chapter:
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए:
आशय स्पष्ट कीजिए - “बाज़ार किसी का लिंग, जाति, धर्म या क्षेत्र नहीं देखता, वह देखता है सिर्फ उसकी क्रय शक्ति को। इस तरह वह एक प्रकार से सामाजिक समता की भी रचना कर रहा है।”
Chapter:
ढोलक की आवाज़ का पूरे गाँव पर क्या असर होता था?
Chapter: [1.14] फणीश्वर नाथ रेणु : पहलवान की ढोलक
जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया?
Chapter: [1.13] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गईं?
Chapter: [1.11] महादेवी वर्मा : भक्तिन
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
अवधूत से क्या अभिप्राय है? शिरीष के फूल पाठ के आधार पर स्पष्ट करें कि शिरीष कालजयी अवधूत कैसे है?
Chapter:
यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों?
Chapter: [2.1] सिल्वर वैडिंग
आपके खयाल से पढ़ाई-लिखाई के सबध में लेखक और दत्ता जी राव का रवैया सही था या लखक के पिता का? तर्क सहित उत्तर दें।
Chapter: [2.2] जूझ
पुरातत्व के किन चिहनों के आधार पर आप यह कह सकते हैं कि- “सिंधु-सभ्यता ताकत से शासित होने की अपेक्षा समझ से अनुशासित सभ्यता थी?”
Chapter: [2.3] अतीत में दबे पाँव
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 12 Hindi (Core) with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 12 -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Hindi (Core), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 12.
How CBSE Class 12 Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi (Core) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
