हिंदी

निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रशनों के उत्तर दीजिए: मिट्टी का जो अर्थ पृथ्वी के लिए है, वही शिक्षकों का समाज के लिए है। - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रशनों के उत्तर दीजिए:

मिट्टी का जो अर्थ पृथ्वी के लिए है, वही शिक्षकों का समाज के लिए है। जैसे मिट्टी पृथ्वी को बनाती है, शिक्षक वह आधार है, जिससे मानव पीढ़ी-दर-पीढ़ी हर प्रकार से सहायता पाता है तथा ज्ञान अर्जित कर काम करता है। जैसे मिट्टी बीज को संरक्षण देती है और पौधे की जड़ों की भौतिक रूप से मदद करती है कि वे उपजे बढ़ें, पूर्णतः विकसित होकर बीज बनाएँ और जीवन चक्र पूरा करें, वैसे ही शिक्षक युवा मन को तैयार करते हैं, मार्गदर्शन करते हैं कि वे सफल हों और विकास का केंद्र बनें। जैसे मिट्टी में सही अनुपात में तत्व उपलब्ध होते हैं और जो पौधे उसमें उग रहे हैं, मिट्टी उन्हें पोषक तत्त्व उपलब्ध कराती है, शिक्षक अपने अंदर परंपराओं को संजोते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों के आवेग को समेटते हैं और जो नौजवान विद्यार्थी शैतान होते हैं, उन्हें रास्ते पर लाते हैं। शिक्षक संस्कृति को सँभालते है और उसे बेहतर बनाते हैं। अंत में, जैसे मिट्टी मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीवों को, जो पृथ्वी के ऊपर और अंदर हैं, आधार उपलब्ध कराती है वैसे ही शिक्षकों पर ही 'समाज' की इमारत खड़ी होती है।

पृथ्वी को वास्तविकता का प्रतीक माना जाता है। अपने वृहद्‌ रूप में ‘वास्तविकता’ में सबकुछ सम्मिलित होता है, जैसे कि वह देखा या महसूस किया जा सकता है, उसे समझा जा सकता है, वह वैज्ञानिक- दार्शनिक या अन्य किसी प्रक्रिया से विश्लेषण करने पर तर्क की कसौटी पर सही नहीं बैठता।

(क) शिक्षक और समाज किसके प्रतीक हैं:   (1)

  1. बीज और पौध
  2. मिट्टी और धरती
  3. मिट्टी और पोषक तत्त्व
  4. धरती और पौधों के

(ख) शिक्षक विद्यार्थियों के आवेग को समेटते हैं और जो नौजवान विद्यार्थी शैतान होते हैं, उन्हें रास्ते पर लाते हैं। इस पंक्ति से हमें पता चलता है कि शिक्षकों को:-   (1)

  1. सारा ज्ञान प्राप्त है।
  2. समाज की इमारत खड़ी करनी है।
  3. मानव पीढ़ी की सहायता करनी होती है।
  4. बाल मनोविज्ञान की समझ होती है।

(ग) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -   (1)

कथन (I): शिक्षक युवा मन को पहचानते हैं।

कथन (II): शिक्षक मिट्टी की भाँति संरक्षक की भूमिका निभाते हैं।

कथन (III): शिक्षक संस्कृति के संचार के वाहक होते हैं।

कथन (IV): शिक्षक पृथ्वी जैसा भार ढोते हैं।

गद्यांश के अनुसार कौन - सा/से कथन सही हैं?

  1. केवल कथन (I) और (II) सही हैं।
  2. केवल कथन (II) सही है।
  3. केवल कथन (I), (II) और (III) सही हैं।
  4. केवल कथन (III) और (IV) सही हैं।

(घ) समाज की इमारत से लेखक का क्या अभिप्राय है?   (1)

(ङ) शिक्षक को समाज का आधार क्यों माना गया है?   (2)

(च) शिक्षक संरक्षक की भूमिका का निर्वहन कैसे करता है?   (2)

(छ) मिट्टी की पौधे के लिए क्या भूमिका है? शिक्षक से इसे कैसे जोड़ा गया है?   (2)

आकलन
Advertisements

उत्तर

(क) मिट्टी और धरती

(ख) बाल मनोविज्ञान की समझ होती है।

(ग) केवल कथन (I), (II) और (III) सही हैं।

(घ) समाज की संस्कृति एवं जीवन की गुणवत्ता।

(ङ) शिक्षक वह आधार है, जिससे मानव पीढ़ी-दर-पीढ़ी हर प्रकार से सहायता पाता है तथा ज्ञान अर्जित कर काम करता है।

(च) शिक्षक युवा मन को तैयार करते हैं, मार्गदर्शन करते हैं कि वे सफल हों और विकास का केंद्र बनें।

(छ) मिट्टी में सही अनुपात में तत्त्व उपलब्ध होते हैं और जो पौधे उसमें उग रहे हैं, मिट्टी उन्हें पोषक तत्त्व उपलब्ध कराती है, शिक्षक अपने अंदर परंपराओं को संजोते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों के आवेग को समेटते हैं और जो नौजवान विद्यार्थी शैतान होते हैं. उन्हें रास्ते पर लाते हैं।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) Board Sample Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×