Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए:
सावन और भादो के महीने बीत जाने के बाद प्रकृति में जो परिवर्तन कवि ने पतंग कविता में बताए हैं, उनका वर्णन अपने शब्दों में करें।
लघु उत्तरीय
Advertisements
उत्तर
सबसे तेज़ बौछारें तथा भादों के जाने के बाद सवेरा हुआ जो अत्यंत लालिमा और सुंदरता से परिपूर्ण था। वह सवेरा खरगोश की आँखों के समान लाल रंग का था। वातावरण स्वच्छ व धुला हुआ दिखाई देता है। धूप चमकीली होने लगी और फूलों पर तितलियाँ मंडराने लगीं। जब बच्चे के रंग-बिरंगे पतंग आकाश में उड़ाने लगे तो चारों ओर सीटियों और किलकारियों की आवाज़ गूंज उठी तथा तितलियों ने मधुर गुंजार शुरू कर दिया।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
