Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक वृत्त का केंद्र मूलबिंदु पर है तथा एक बिंदु P(5, 0) इस वृत्त पर स्थित है। बिंदु Q(6, 8) इस वृत्त के बाहर स्थित है।
विकल्प
सत्य
असत्य
Advertisements
उत्तर
यह कथन सत्य है।
स्पष्टीकरण:
सबसे पहले, हम दी गई जानकारी से एक वृत्त और एक बिंदु बनाते हैं।

अब, मूल बिन्दु अर्थात् O(0, 0) और P(5, 0) के बीच की दूरी,
OP = `sqrt((x_2 - x_1)^2 + (y_2 - y_1)^2`
OP = `sqrt((5 - 0)^2 + (0 - 0)^2`
= `sqrt(5^2 + 0^2)`
= 5
= वृत्त की त्रिज्या और मूल बिंदु O(0, 0) और Q(6, 8) के बीच की दूरी,
OQ = `sqrt((6 - 0)^2 + (8 - 0)^2`
= `sqrt(6^2 + 8^2)`
= `sqrt(36 + 64)`
= `sqrt(100)`
= 10
हम जानते हैं कि, यदि केंद्र से किसी बिंदु की दूरी त्रिज्या से कम/बराबर/अधिक है, तो वह बिंदु क्रमशः वृत्त के अंदर/पर/बाहर होता है।
यहाँ, हम देखते हैं कि, OQ > OP
अतः, यह सत्य है कि बिंदु Q(6, 8), वृत्त के बाहर स्थित है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
यदि बिंदु L(x, 7) और M(1, 15) के बीच की दूरी 10 हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
नीचे दिए गए बिंदु एकरेखीय हैं या नहीं? इसकी जाँच कीजिए।
L(-2, 3), M(1, -3), N(5, 4)
किसी कक्षा में, चार मित्र बिंदुओं A, B, C और D पर बैठे हुए हैं, जैसाकि आकृति में दर्शाया गया है। चंपा और चमेली कक्षा के अंदर आती हैं और कुछ मिनट तक देखने के बाद, चंपा चमेली से पूछती है, 'क्या तुम नहीं सोचती हो कि ABCD एक वर्ग है?' चमेली इससे सहमत नहीं है। दूरी सूत्र का प्रयोग करके, बताइए कि इनमें कौन सही है?

निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा बनने वाले चतुर्भुज का प्रकार (यदि कोई है तो) बताइए तथा अपने उत्तर के लिए कारण भी दीजिए:
(-3, 5), (3, 1), (0, 3), (-1, -4)
निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा बनने वाले चतुर्भुज का प्रकार (यदि कोई है तो) बताइए तथा अपने उत्तर के लिए कारण भी दीजिए:
(4, 5), (7, 6), (4, 3), (1, 2)
यदि Q(0, 1) बिंदुओं P(5, –3) और R(x, 6) से समदूरस्थ है, तो x के मान ज्ञात कीजिए। दूरियाँ QR और PR भी ज्ञात कीजिए।
बिंदुओं A(0, 6) और B(0, –2) के बीच की दूरी ______ है।
बिंदु A(–1, –2), B(4, 3), C(2, 5) और D(–3, 0) इसी क्रम में एक आयत बनाते हैं।
बिंदुओं A(2, –2), B(7, 3), C(11, –1) और D(6, –6) को इसी क्रम में लेने पर किस प्रकार का चतुर्भुज बनता है?
बिन्दु O(0, 0) तथा P(3, 4) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
