Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आलेखीय विधि से ज्ञात कीजिए कि निम्नलिखित समीकरण युग्म संगत हैं या नहीं। यदि संगत हैं, तो इन्हें हल कीजिए।
x + y = 3, 3x + 3y = 9
Advertisements
उत्तर
दिए गए समीकरण युग्म हैं।
x + y = 3
⇒ x + y – 3 = 0 ......(i)
और 3x + 3y = 9
⇒ 3x + 3y – 9 = 0 .......(ii)
ax + by + c = 0 से तुलना करने पर, हम पाते हैं।
a1 = 1, b1 = 1 और c1 = –3 ......[(i) से]
a2 = 3, b2 = 3 और c2 = –9 ......[(ii) से]
यहाँ, `a_1/a_2 = 1/3`,
`b_1/b_2 = 1/3`
और `c_1/c_2 = (-3)/(-9) = 1/3`
⇒ `"a"_1/"a"_2 = "b"_1/"b"_2 = "c"_1/"c"_2`
अतः, रेखाओं का दिया गया युग्म संपाती है।
इसलिए, इन रेखाओं के अपरिमित रूप से अनेक हल हैं।
अतः, दिया गया रैखिक समीकरणों का युग्म संगत है।
अब, x + y = 3
⇒ y = 3 – x
| x | 0 | 3 | 2 |
| y | 3 | 0 | 1 |
और 3x + 3y = 9
⇒ 3y = 9 – 3x
⇒ y = `(9 - 3x)/3`
| x | 0 | 1 | 3 |
| y | 3 | 2 | 0 |
बिन्दुओं को आलेखित करने पर हमें रेखाओं का आलेख प्राप्त होता है।

हम देखते हैं कि (i) और (ii) द्वारा निरूपित रेखाएँ संपाती हैं।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
एक आयताकार बाग, जिसकी लंबाई, चौड़ाई से 4 m अधिक है, का अर्धपरिमाप 36 m है। बाग की विमाएँ ज्ञात कीजिए।
अनुपातों `bb(a_1/a_2, b_1/b_2)` और `bb(c_1/c_2)` की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरण के युग्म संगत हैं या असंगत:
2x - 3y = 8; 4x - 6y = 9
अनुपातों `bb(a_1/a_2, b_1/b_2)` और `bb(c_1/c_2)` की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरण के युग्म संगत हैं या असंगत:
5x - 3y = 11; -10x + 6y = -22
अनुपातों `bb(a_1/a_2, b_1/b_2)` और `bb(c_1/c_2)` की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरण के युग्म संगत हैं या असंगत:
`4/3x + 2y = 8`; 2x + 3y = 12
निम्न रैखिक समीकरणों के युग्मों में से कौन से युग्म संगत/असंगत हैं, यदि संगत हैं तो ग्राफीय विधि से हल ज्ञात कीजिए।
x − y = 8, 3x − 3y = 16
एक रैखिक समीकरण 2x + 3y - 8 = 0 दी गई है। दो चरों में एक ऐसी और रैखिक समीकरण लिखिए ताकि प्राप्त युग्म का ज्यामितीय निरूपण जैसा कि
- प्रतिच्छेद करती रेखाएँ हों।
- समांतर रेखाएँ हों।
- संपाती रेखाएँ हों।
क्या समीकरणों के निम्नलिखित युग्म का कोई हल नहीं है? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
x = 2y, y = 2x
x = 7 द्वारा निरूपित रेखा x अक्ष के समांतर है औचित्य के साथ उत्तर दीजिए कि यह सत्य है या असत्य।
आलेखीय विधि से ज्ञात कीजिए कि निम्नलिखित समीकरण युग्म संगत हैं या नहीं। यदि संगत हैं, तो इन्हें हल कीजिए।
3x + y + 4 = 0, 6x – 2y + 4 = 0
समीकरण x = 3, x = 5 और 2x – y – 4 = 0 के आलेख खींचिए। इन रेखाओं और x-अक्ष द्वारा बनाए गए चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
