हिंदी

7 के तीन क्रमागत गुणजों का योग 357 है। तब, इनमें सबसे छोटा गुणज है –

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

7 के तीन क्रमागत गुणजों का योग 357 है। तब, इनमें सबसे छोटा गुणज है –

विकल्प

  • 112

  • 126

  • 119

  • 116

MCQ
Advertisements

उत्तर

112 

स्पष्टीकरण -

मान लीजिए 7 के तीन क्रमागत गुणज 7x, (7x + 7), (7x + 14) हैं, जहाँ x एक प्राकृतिक संख्या है।

प्रश्न के अनुसार,

7x + (7x + 7) + (7x + 14) = 357

⇒ 21x + 21 = 357

⇒ 21(x + 1) = 357

⇒ `(21(x + 1))/21 = 357/21`  ...[दोनों पक्षों को 21 से भाग देने पर]

⇒ x + 1 = 17

⇒ x = 17 – 1  ...[1 को RHS में स्थानांतरित करना]

⇒ x = 16

अतः, 7 का सबसे छोटा गुणज 7 × 16 अर्थात् 112 है।

shaalaa.com
कुछ अनुप्रयोग जो समीकरणों को हल करते हैं, जिनके एक पक्ष में रैकि व्यंजक तथा दूसरे में केवल संख्याएं होती हैं
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: एक चर वाले रैखिक समीकरण - प्रश्नावली [पृष्ठ ११३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 8
अध्याय 4 एक चर वाले रैखिक समीकरण
प्रश्नावली | Q 15. | पृष्ठ ११३

संबंधित प्रश्न

तीन लगातार पूर्णांक बढ़ते क्रम में लेकर उन्हें क्रमश: 2,3 तथा 4 से गुणा कर योग करने पर योगफल 74 प्राप्त होता है। तीनों पूर्णाक ज्ञात कीजिए।


अर्पिता की वर्तमान आयु शिल्पा की आयु की तिगुनी है। यदि 3 वर्ष पहले शिल्पा की आयु x वर्ष थी, तो अर्पिता की वर्तमान आयु है –


10 के दो क्रमागत गुणजों का योग 210 है। तब, इनमें से छोटा गुणज ______ है।


3 वर्ष पहले एक लड़के की आयु y वर्ष थी। उसकी आयु 2 वर्ष पहले (y – 2) वर्ष थी।


₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।


तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 48 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।


चार क्रमागत पूर्णांकों का योग 266 है। ये पूर्णांक क्या है?


एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


एक स्टीमर धारा के अनुकूल जाते हुए दो बंदरगाहों के बीच की दूरी 5 घंटे में तय करता है, जबकि वह यही दूरी धारा के प्रतिकूल जाते हुए 6 घंटे में तय करता है। यदि धारा की चाल 1 km/h है, तो शांत जल में स्टीमर की चाल ज्ञात कीजिए।


x के किस मान के लिए, निम्न आकार का परिमाप 77 cm है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×