Advertisements
Advertisements
प्रश्न
300 m ऊँची मीनार के शीर्ष से गिराया गया पत्थर मीनार के आधार पर बने तालाब के पानी से टकराता है। यदि वायु में ध्वनि की चाल 340 ms-1 है तो पत्थर के टकराने की ध्वनि मीनार के शीर्ष पर पत्थर गिराने के कितनी देर बाद सुनाई देगी?(g = 9. 8 ms-2)
Advertisements
उत्तर
माना पत्थर को तालाब तक पहुँचने में t1 तथा ध्वनि को तालाब से मीनार के शीर्ष तक पहुँचने में t2 समय लगता है।
पत्थर की मीनार के शीर्ष से तालाब तक गति
u = 0, h = 300 m, g = 9.8 ms-2, समय = t1

`"h" = "u" "t" + 1/2 "gt"^2` से,
`300 "m" = 0 xx "t"_1 + 1/2 xx 9.8 "m" "s"^-2 xx "t"_1^2`
∴ `"t"_1 = sqrt((2 xx 300)/9.8)` s
= 7.8 s
ध्वनि की तालाब के ताल से मीनार के शीर्ष तक गति
तय दूरी h = 300 m, ध्वनी की चाल υ = 340 m s-1
∴ ध्वनि को शीर्ष तक पहूंचने में लगा समय
`"t"_2 = "h"/upsilon `
`= (300 "m")/(340 "m" "s"^-1)`
= 0.9 s
∴ पत्थर को गिराने से लेकर ध्वनि के मीनार के शीर्ष तक पहूंचने में लगा समय
t = t1 + t2
= 7.8 + 0.9
= 8.7 s
