Advertisements
Advertisements
Question
यकृत के क्या कार्य हैं?
Answer in Brief
Advertisements
Solution
यकृत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं
- यकृत से पित्त रस स्रावित होता है। इसमें अकार्बनिक तथा कार्बनिक लवण; जैसे-सोडियम क्लोराइड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम ग्लाइकोकोलेट, सोडियम टॉरोकोलेट आदि पाये जाते हैं। ये कोलेस्टेरॉल को घुलनशील बनाए रखते हैं।
- पित्तरस में हीमोग्लोबिन के विखण्डन से बने पित्त वर्णक पाए जाते हैं; जैसे-बिलिरुबिन तथा बिलिवर्डन। यकृत कोशिकाएँ रुधिर से जब बिलिरुबिन को ग्रहण नहीं कर पातीं तो यह शरीर में एकत्र होने लगता है इससे पीलिया रोग हो जाता है।
- पित्त रस आन्त्रीय क्रमाकुंचन गतियों को बढ़ाता है ताकि पाचक रस काइम में भली प्रकार मिल जाए।
- पित्त रस काइम के अम्लीय प्रभाव को समाप्त करके काइल को क्षारीय बनाता है। जिससे अग्न्याशयी तथा आन्त्रीय रसों की भोजन पर प्रतिक्रिया हो सके।
- पित्त लवण काइम के हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करके काइम को सड़ने से बचाते हैं।
- पित्त रस के कार्बनिक लवण वसाओं के धरातल तनाव को कम करके : इन्हें सूक्ष्म बिन्दुकों में तोड़ देते हैं। ये जल के साथ मिलकर इमल्सन या पायस बना लेते हैं। इस क्रिया को इमल्सीकरण कहते हैं।
- पित्त लवणों के कारण वसा पाचक एन्जाइम सक्रिय होते हैं।
- वसा में घुलनशील विटामिनों (A, D, E एवं K) के अवशोषण के लिए पित्त लवण आवश्यक | होते हैं।
- पित्त के द्वारा विषाक्त पदार्थ, अनावश्यक कोलेस्टेरॉल आदि का परित्याग किया जाता है।
- यकृत में विषैले पदार्थों का विषहरण होता है।
- यकृत में मृत लाल रुधिराणुओं का विघटन होता है।
- यकृत अमोनिया को यूरिया में बदलता है।
- यकृत कोशिकाएँ हिपैरिन का स्रावण करती हैं। यह रक्त वाहिनियों में रक्त का थक्का बनने से रोकता है।
- यकृत में प्लाज्मा प्रोटीन्स; जैसे-ऐल्बुमिन, ग्लोबुलिन, प्रोथॉम्बिन, फाइब्रिनोजन आदि का संश्लेषण होता है। फाइब्रिनोजन रक्त का थक्का बनने में सहायक होता है।
- यकृत आवश्यकता से अधिक ग्लूकोस को ग्लाइकोजन में बदल करें संचित करता है।
- आवश्यकता पड़ने पर यकृत प्रोटीन्स व वसा से ग्लूकोस का निर्माण करता है।
- यकृत कोशिकाएँ विटामिन A, D, लौह, ताँबा आदि का संचय करती हैं।
- यकृत की कुफ्फर कोशिकाएँ जीवाणु तथा हानिकारक पदार्थों का भक्षण करके शरीर की सुरक्षा करती हैं।
shaalaa.com
पाचन तंत्र - पाचन ग्रंथियाँ
Is there an error in this question or solution?
