Advertisements
Advertisements
Question
यह स्पष्ट करें कि निम्न में से प्रेत्यक प्रकार के उद्यमों के लिए प्रचालन क्रियाकलाप में क्या संघटित होगा -
- होटल
- फ़िल्म निर्माण कंपनी
- वित्तीय उद्यम
- मीडिया उद्यम
- स्टील निर्माण इकाई
- सॉफ्टवेयर विकास व्यवसाय इकाई
Answer in Brief
Advertisements
Solution
i. होटल:
- होटल के कमरे रहने हेतु उपलब्ध कराने पर प्राप्त आय।
- मजदूरी और वेतन, बिजली, खाद्य सामग्री और आवास में उपयोग की जाने वाली अन्य वस्तुओं का भुगतान।
ii. फ़िल्म निर्माण कंपनी:
- फिल्म अधिकारों की बिक्री।
- नायक, नायिका निर्देशक आदि का पारिश्रमिक।
iii. वित्तीय उद्यम:
- ऋणों की पुन:प्राप्ति व विनियोगों पर ब्याज।
- ऋण वसूली के व्यय, व स्टॉफ का वेतन।
iv. मीडिया उद्यम:
- विज्ञापनों से प्राप्त आय।
- कर्मचारियों, पत्रकारों, फोटोग्राफरों आदि को भुगतान।
v. स्टील निर्माण इकाई:
- स्टील के औजार व उत्पादों का विक्रय।
- धातु व कोयले का क्रय एवं स्टॉफ का भुगतान।
vi. सॉफ्टवेयर विकास व्यवसाय इकाई:
- सॉफ्टवेयर की बिक्री व लाइसेंस का नवीनीकरण।
- स्टॉफ को दिया गया वेतन व मजदूरी।
shaalaa.com
रोकड़ प्रवाह विवरण को तैयार करने हेतु क्रियाकलापों का वर्गीकरण
Is there an error in this question or solution?
