Advertisements
Advertisements
Question
व्याख्या कीजिए कि श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों माना जाता है। इस अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
Advertisements
Solution 1
श्वसन को एक उष्माक्षेपी अभिक्रिया माना जाता है क्योंकि इसमें ग्लूकोज़ का ऑक्सीकरण होता है, जिससे बड़ी मात्रा में ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न होती है।
\[\ce{C6H12O6 + 6O2 -> 6CO2 + 6H2O(l) + {ऊर्जा} (ATP)}\]
Solution 2
हमें यह ऊर्जा हमारे द्वारा खाए गए भोजन से प्राप्त होती है। पाचन के दौरान, भोजन सरल पदार्थों में अपघटित हो जाता है। उदाहरण के लिए, चावल, आलू और ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट अपघटित होकर ग्लूकोज़ बनाते हैं। यह ग्लूकोज़ हमारे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन के साथ मिलकर ऊर्जा प्रदान करता है। इस प्रक्रिया को श्वसन कहा जाता है। इस प्रकार, श्वसन एक उष्माक्षेपी प्रक्रिया है क्योंकि इस प्रक्रिया के दौरान ऊर्जा उत्पन्न होती है।
\[\ce{C6H12O6 + 6O2 -> 6CO2 + 6H2O(l) + {ऊर्जा} (ATP)}\]
