Advertisements
Advertisements
Question
“वर्षा क्या आई, झड़ी लग गई। इतना पानी कि चारों तरफ....” इस विषय को आगे बढ़ाते हुए लगभग 100 शब्दों में लघु-कथा लिखिए।
Advertisements
Solution
वर्षा क्या आई, झडी ही लग गई। रवि परेशान होकर कभी आकाश की ओर देखता तो कभी अपनी घड़ी की तरफ। वह सोचने लगा कि आजकल मौसम भी कितना अजीब हो गया है, बिना समय के ही बारिश होने लगती है। आज उसके बेटे की परीक्षा थी और चारों ओर पानी भरने की आशंका थी। ऊपर से उसकी गाड़ी भी एक दिन पहले खराब हो गई थी। तभी बेटे की आवाज़ आई “पापा, जल्दी करो, मुझे देर हो रही है।” अचानक उसे कल रात मिले एक रिक्शेवाले की याद आई, जिसने घर छोड़ते समय अपना नंबर दिया था। रवि ने तुरंत उसे फोन किया और वह बिना देर किए आ गया। पानी से भरे रास्तों के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और बच्चे को समय पर स्कूल पहुँचा दिया। रवि ने उसे दुगुने पैसे देने चाहे, पर उसने मना कर दिया और कहा कि वह मौका देखकर फायदा उठाना ठीक नहीं समझता। उसकी बात सुनकर रवि चकित रह गया कि आज भी ऐसे ईमानदार लोग मौजूद हैं। चारों तरफ पानी ही पानी भर गया था लेकिन तब भी वो मुझसे यह कहकर चला गया कि बच्चे को वापस लाने के लिए भी निस्संकोच बुला लेना। उसकी मेहनत और ईमानदारी ने रवि के मन को छू लिया। तभी बारिश भी थम गई और रवि को लगा कि यह बारिश उसे एक महत्वपूर्ण सीख देकर चली गई।
