Advertisements
Advertisements
Question
विटामिनों को किस प्रकार वर्गीकृत किया गया है?
Long Answer
Advertisements
Solution
जल तथा वसा में विलेयता के आधार पर विटामिनों को दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है-
- वसा विलेय विटामिन: इस वर्ग में उन विटामिनों को रखा गया है जो वसा तथा तेल में विलेय होते हैं परंतु जल में अविलेय। ये विटामिन A, D, E तथा K हैं। ये यकृत तथा ऐडिपोस (वसा संग्रहित करने वाला) ऊतक में संग्रहित रहते हैं।
- जल में विलेय विटामिन: B वर्ग के विटामिन तथा विटामिन C जल में विलेय होते हैं अत: इन्हें एक साथ इस वर्ग में रखा गया है। जल में विलेय विटामिनों की पूर्ति हमारे आहार में नियमित रूप से होनी चाहिए क्योंकि ये आसानी से मूत्र के साथ उत्सर्जित हो जाते हैं तथा इन्हें हमारे शरीर में (विटामिन B12 के अतिरिक्त) संचित नहीं किया जा सकता है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
Chapter 10: जैव-अणु - अभ्यास [Page 309]
