Advertisements
Advertisements
Question
विद्युत-ऋणात्मकता इलेक्ट्रॉन बंधुता से किस प्रकार भिन्न है?
Distinguish Between
Advertisements
Solution
विद्युत-ऋणात्मकता तथा इलेक्ट्रॉन-लब्धि एन्थैल्पी या इलेक्ट्रॉन बंधुता में अंतर निम्नलिखित हैं-
| क्रम संख्या | इलेक्ट्रॉन बंधुता | विद्युत्ऋ-णात्मकता |
| १. | यह परमाणु की बाह्य इलेक्ट्रॉनों को आकर्षित करने की प्रवृति है। | यह परमाणु की साझे इलेक्ट्रॉन-युग्म को आकर्षित करने की प्रवृति है। |
| २. | यह परमाणु की इलेक्ट्रॉनों आकर्षित करने की परम (absolute) प्रवृति है। | यह इलेक्ट्रॉन आकर्षित करने की सापेक्षकीय प्रवृति है। |
| ३. | यह विलगित (isolated) परमाणु का एक गुण है। | यह आबंधित परमाणु का गुण है। |
| ४. | इसकी निश्चित विशिष्ट इकाई (kJ mol−1 तथा eV/atom) होती है। | इसकी कोई इकाई नहीं होती। इसकी तुलनात्मक गणना हेतु अनेक पैमाने (scales) उपलब्ध है। |
shaalaa.com
रासायनिक आबंधन की कासेल-लुइस अवधारणा
Is there an error in this question or solution?
