Advertisements
Advertisements
Question
विद्यार्थियों के एक गट में 0 से 20 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 10%; 20 से 40 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 20%; 40 से 60 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 35%, 60 से 80 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 20% हैं तथा बचे हुए 30 विद्यार्थियों को 80 से 100 अंक प्राप्त हुए हों, तो:
- इस जानकारी के आधार पर बारंबारता सारिणी तैयार करो।
- प्राप्त अंकों का बहुलक ज्ञात करो।
Advertisements
Solution
मानो, विद्यार्थियों की कुल संख्या x है।
x का 10% = x × `10/100 = x/10` विद्यार्थी
x का 20% = x × `20/100 = x/5` विद्यार्थी
x का 35% = x × `35/100 = (7x)/20` विद्यार्थी
इस आधार पर,
`x/10 + x/5 + (7x)/20 + x/5 + 30 = x`
∴ 2x + 4x + 7x + 4x + 600 = 20x ...(दोनों पक्षों में 20 से गुणा करने पर)
∴ 17x + 600 = 20х
∴ 600 = 20x − 17x
∴ 3x = 600
∴ x = `600/3`
∴ x = 200
`x/10 = 200/0 = 20; x/5 = 200/5 = 40; (7x)/20 = (7 xx 200)/20 = 70`
(a) बारंबारता सारिणी:
| प्राप्त अंक | 0 - 20 | 20 - 40 | 40 - 60 | 60 - 80 | 80 - 100 |
| विद्यार्थियों की संख्या | 20 | 40 | 70 | 40 | 30 |
(b) यहाँ, सबसे अधिक बारंबारता वाला वर्ग 40 - 60 है।
∴ 40 - 60 यह बहुलकी वर्ग है।
L = 40, h = 20, f1 = 70, f0 = 40, f2 = 40
बहुलक = `L + [(f_1 - f_0)/(2f_1 - f_0 - f_2)] xx h` ...(सूत्र)
= `40 + [(70 - 40)/(2(70) - 40 - 40)] xx 20` ....(मान प्रतिस्थापित करने पर)
= `40 + (30/(140 - 80)) xx 20`
= `40 + 30/60 xx 20`
= 40 + 10
= 50
प्राप्त अंकों का बहुलक 50 है।
