English

विद्यालय में अबतक मनाए गए पसंदीदा कार्यक्रम के बारे में बताओ। - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

Question

विद्यालय में अबतक मनाए गए पसंदीदा कार्यक्रम के बारे में बताओ।

Activity
Advertisements

Solution

विद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेरे विद्यालय में अब तक का सबसे पसंदीदा कार्यक्रम वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव रहा। यह कार्यक्रम हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूल के प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, झंडियों और बलून से सजाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से होती है।

इसके बाद छात्र-छात्राएँ नाटक, नृत्य, गायन, कविता पाठ और योग प्रदर्शन जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। मैं खुद भी उस दिन एक समूह नृत्य में भाग लिया था, जिसमें हमें बहुत तालियाँ मिलीं। हमारे अभिभावक भी कार्यक्रम में आमंत्रित होते हैं, और हमें मंच पर देखकर वे बहुत गर्व महसूस करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह होता है, जिसमें पढ़ाई, खेल और कला में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया जाता है। वह दिन बहुत खास होता है, क्योंकि हम सब मिलकर अपनी प्रतिभा को दिखा पाते हैं और ढेर सारी खुशियाँ बाँटते हैं।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 26.4: पुनरावर्तन - २ - पाठ्य प्रश्न [Page 29]

APPEARS IN

Balbharati Hindi Ekatmik [Hindi] Standard 7 Maharashtra State Board
Chapter 26.4 पुनरावर्तन - २
पाठ्य प्रश्न | Q 2. | Page 29
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×