English

वैज्ञानिक कारण लिखिए। औद्योगिक सूक्ष्मजीव विज्ञान में उत्परिवर्तित प्रजातियों का उपयोग बढ़ गया है। - Science and Technology 2 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी २]

Advertisements
Advertisements

Question

वैज्ञानिक कारण लिखिए।

औद्योगिक सूक्ष्मजीव विज्ञान में उत्परिवर्तित प्रजातियों का उपयोग बढ़ गया है।

Answer in Brief
Explain
Advertisements

Solution

औद्योगिक सूक्ष्मजीव विज्ञान का उपयोग करके सूक्ष्मजीवों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। जैव प्रौद्योगिकी की विभिन्न पद्धतियों के द्वारा लाभ देने वाले सूक्ष्मजीवों की अनेक प्रजातियों का उपयोग किया जाता है। उत्परिवर्तित प्रजाति और जनुक अभियांत्रिकी के द्वारा निर्मित प्रजातियों का उपयोग करने से उत्पादन में असीमित बढ़ोत्तरी होती है। प्रतिजैविक, जीवनसत्त्व, अमीनो अम्ल, प्रकिण्व इत्यादि विभिन्न प्रकार के उत्पादनों में उत्परिवर्तित प्रजातियों का उपयोग किया जाता है।
सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके कचरा व्यवस्थापन और प्रदूषण नियंत्रण जैसी पर्यावरणीय समस्याओं का निराकरण किया जाता है। जैव प्रौद्योगिकी द्वारा निर्मित बी.टी. फसलों को खेतों में उगाया जा रहा है। इस प्रकार उपर्युक्त कारणों से औद्योगिक सूक्ष्मजीव विज्ञान में उत्परिवर्तित प्रजातियों का उपयोग बढ़ गया है।

shaalaa.com
औद्योगिक सूक्ष्मजीव विज्ञान (Industrial Microbiology)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 7: पहचान सूक्ष्मजीव विज्ञान की - स्वाध्याय [Page 86]

APPEARS IN

Balbharati Vigyaan aur Prodyogiki 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 7 पहचान सूक्ष्मजीव विज्ञान की
स्वाध्याय | Q 5. अ. | Page 86
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×