Advertisements
Advertisements
Question
उत्क्रांती में आनुवंशिक परिवर्तन किस प्रकार निर्भर होते है?
Advertisements
Solution
आनुवंशिक लक्षण पालक की पीढ़ी से उसके संतान की पीढ़ी में हस्तांतरित होते हैं। वंशानुगति के द्वारा इन लक्षणों को बनाए रखा जाता है। परंतु वे जनुक जो सजीवों को पर्यावरण के अनुकूलन में सहायता करते हैं तथा स सजीवों के लिए लाभदायक भी होते हैं, उन सभी जनुकों को अत्यधिक परिमाण में अगली पीढ़ी में हस्तांतरित कर दिया जाता है।
यह प्राकृतिक चयन के कारण होता है। उत्क्रांति की प्रक्रिया अत्यंत धीमी गति से होती है। अनुकूल जनुकों को जाति समूह के सजीव में संरक्षित किया जाता है क्योंकि वे सजीवों के जीवनयापन को उत्तम बनाती हैं। ऐसे सजीव अधिक कार्यक्षमता में प्रजनन करते हैं तथा स्वयं का विकास करते हैं। वे सजीव जिनमें अनुकूल जनुक नहीं होते हैं प्रकृति के द्वारा उनका चयन नहीं होता है तथा प्राकृतिक मृत्यु के द्वारा उन्हें जनसंख्या से हटा दिया जाता है। इस प्रकार उत्क्रांति के ईंधन की आपूर्ति वास्तविक रूप से आनुवांशिक परिवर्तन द्वारा ही की जाती है।

