English

उचित संख्या लिखकर निम्नलिखित सरिणी पूर्ण कीजिए। उदा. क्र. अंकित मूल्य मूल्य प्रकार बाजार मूल्य (1) ₹ 100 सममूल्य ________ (2) ________ अधिमूल्य = ₹ 500 ₹ 575 (3) ₹ 10 ________ ₹ 5 - Mathematics 1 - Algebra [गणित १ - बीजगणित]

Advertisements
Advertisements

Question

उचित संख्या लिखकर निम्नलिखित सरिणी पूर्ण कीजिए।

उदा. क्र. अंकित मूल्य मूल्य प्रकार बाजार मूल्य
(1) ₹ 100 सममूल्य ________
(2) ________ अधिमूल्य = ₹ 500 ₹ 575
(3) ₹ 10 ________ ₹ 5
Sum
Advertisements

Solution

(1) जब शेयर सममूल्यवाला होता है, तब उसका बाजार मूल्य अंकित मूल्य के बराबर होता है।

∴ बाजार मूल्य = अंकित मूल्य = ₹ 100

(2) बाजार मूल्य = अंकित मूल्य + अधिमूल्य

∴ 575 = अंकित मूल्य + 500

∴ अंकित मूल्य = 575 − 500 = ₹ 75

(3) जब बाजार मूल्य, अंकित मूल्य की अपेक्षा कम होता है, तब हम कहते हैं की शेयर अवमूल्य पर हैं।

अवमूल्य = अंकित मूल्य − बाजार मूल्य

= 10 − 5

= ₹ 5 अवमूल्य पर।

shaalaa.com
शेयर्स (Shares)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: आर्थिक नियोजन - प्रश्नसंग्रह 4.3 [Page 102]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 4 आर्थिक नियोजन
प्रश्नसंग्रह 4.3 | Q 1. | Page 102

RELATED QUESTIONS

जब बाजार मूल्य 80 रूपये था तब अमोल ने 100 रूपये अंकित मूल्य वाले 50 शेयर्स खरिदे। उस वर्ष कंपनी ने 20% लाभांश दिया, तो निवेश पर प्रतिफल का दर ज्ञात कीजिए।


जोसेफ ने निम्नानुसार शेयर्स में निवेश किया तो उनके द्वारा की गई कुल निवेश ज्ञात कीजिए।

कंपनी A: अंकित मूल्य 2 रूपये तथा अधिमूल्य 18 रूपये वाले 200 शेयर्स

कंपनी B: बाजार मूल्य 500 रूपये वाले 45 शेयर्स

कंपनी C: बाजार मूल्य 10,540 रूपये वाला 1 शेयर


श्रीमती देशपांडे ने 20,000 रूपयों का निवेश कर 5 रूपये अंकित मूल्यवाले शेयर्स 20 रूपये के अधिमूल्य पर खरीदे तो उन्हें कितने शेयर्स मिलेंगे?


श्री. शांतिलाल ने 100 रूपये अंकित मूल्यवाले 150 शेयर्स 120 रूपये बाजार मूल्य पर खरीदे। बाद में कंपनी ने 7% लाभांश घोषित किया, तो कुल निवेश पर प्रतिफल का दर ज्ञात कीजिए।


दिए गए निवेशों में से कौन-सा निवेश अधिक लाभप्रद है? दोनों कंपनी के शेयर्स का अंकित मूल्य समान है। कंपनी A के शेयर का बाजार मूल्य 80 रूपये तथा लाभांश 16% और कंपनी B के शेयर का बाजार मूल्य 120 रूपये तथा लाभांश 20% है।


50% लाभांश घोषित किसी कंपनी के 10 रूपये अंकित मूल्य वाले एक शेयर पर कितना लाभांश प्राप्त होगा?


निम्न कृति पूर्ण कीजिये:

अनुक्रमांक अंकित मूल्य मूल्य प्रकार बाजार मूल्य
1. ₹ 100 सममूल्य `square`
2. `square` अधिमूल्य = ₹ 500 ₹ 575
3. ₹ 10 `square` ₹ 5
4. ₹ 200 अवमूल्य ₹ 50 `square`

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×