Advertisements
Advertisements
Question
तुम्हारे सामने के दाँत तो हैं, मगर पीछे का एक भी नहीं। अब तुम रोटी कैसे खाओगे? करके दिखाओ।
Advertisements
Solution
स्वयं करो।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
गिजुभाई बधेका ने यह पत्र कितने साल पहले लिखा था?
पता करो, तुम्हारे दादा, दादी, नाना और नानी उस समय कितने साल के थे?
तुम्हारा मनपसंद पक्षी कौन-सा है? कक्षा में उसकी तरह उड़कर दिखाओ और आवाज़ निकालो।
बूझो और पहचानो-
‘एक पक्षी ऐसा जिसकी दुम पर पैसा,
सिर से दुम तक दिखे नीला ही नीला।’
(संकेत: हमारा राष्ट्रीय पक्षी)
अपने घर में या आस-पास किसी पक्षी का घोंसला ध्यान से देखो। ध्यान रहे, घोंसले के बहुत पास नहीं जाना और उसे छूना भी नहीं। गलती से भी छू लिया, तो फिर पक्षी घोंसले में दोबारा नहीं आएँगे।
कुछ दिन तक किसी एक घोंसले को देखो और इन बातों को पता करके लिखो-
- घोंसला कहाँ पर बना है?
- किन-किन चीज़ों से बना है?
- क्या घोंसला बन चुका है या पक्षी अभी भी इसे बना रहा है?
- क्या पक्षी को पहचानते हो? कौन-सा पक्षी है?
- पक्षी घोंसले में क्या-क्या लेकर आते हैं?
- क्या घोंसले में कोई पक्षी बैठा है?
- तुम्हें क्या लगता है, घोंसले में अंडे हैं?
- क्या घोंसले से कुछ आवाज़ें (चीं-चीं) आ रही हैं?
- अगर घोंसले में बच्चे हैं, तो उनके माँ-बाप खाने के लिए क्या-क्या लाते हैं?
- पक्षी एक घंटे में कितनी बार घोंसले पर आते हैं?
- बच्चे कितने दिन बाद घोंसला छोड़कर उड़ गए?
- तुमने जो घोंसला देखा उसका चित्र कॉपी में बनाओ।
तुमने देखा, पक्षी घोंसला बनाने के लिए अलग-अलग चीज़ें इस्तेमाल करते हैं। उन में से कुछ चीज़ें इस्तेमाल करके तुम एक घोंसला तैयार करो। इसमें एक छोटा-सा कागज़ का पक्षी बिठाओ।
तुम्हारे सामने के, (ऊपर और नीचे के) दाँत नहीं हैं। तुम अमरूद कैसे खाओगे? करके दिखाओ।
तुम्हारे मुँह में एक भी दाँत नहीं है। तुम किस प्रकार की चीज़ें खा सकोगे?
अगर तुम्हारे दाँत ही न हों, तो तुम कैसे दिखोगे। कॉपी में चित्र बनाओ।
जो पक्षी आपके घर के आस-पास सबसे ज़्यादा दिखाई देता हो उसका चित्र बनाओ। उसके शरीर के भागों के नाम भी लिखो।
