Advertisements
Advertisements
Question
तुम्हारे मन में खेती से जुड़े क्या-क्या सवाल उठते हैं? सब मिलकर कुछ सवाल बनाओ और किसी किसान से पूछो। जैसे – किसान एक साल में कितनी तरह की फ़सल उगाते हैं? किस फ़सल को कितने पानी की जरूरत होती है?
Advertisements
Solution
मैं पास के गाँव के खेतों में गया। वहाँ एक किसान से पूछे गये प्रश्न एवं उत्तर: नीचे दिये जा रहे हैं:
मैं – आप कब से खेती कर रहे हैं?
किसान – पिछले बीस वर्षों से।
मैं – आप अपने खेतों में मुख्य रूप से कौन-कौन सी फसलें उगाते हैं?
किसान – मैं अपने खेतों में मुख्य रूप से धान एवं गेहूँ उगाता हूँ।
मैं – आप अपने खेतों में धान तथा गेहूँ के अलावा और कौन-सी फसल उगाते हैं?
किसान – मैं अपने खेतों में धान तथा गेहूँ के अलावा मक्का, सरसों तथा सब्जियाँ उगाता हूँ।
मैं – आप अपने खेतों की सिंचाई किस प्रकार करते हैं।
किसान – मैं अपने खेतों की सिंचाई नहर से करता हूँ।
मैं – आपके द्वारा उगाये जाने वाले फसलों में से किसे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है?
किसान – धान की फसल को सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
क्या तुम्हारे घर में रोटियाँ बनती हैं? किस अनाज से?
क्या तुमने कभी ज्वार या बाजरे की रोटी खाई है? तुम्हें कैसी लगी?
तुम्हारे घर में अनाज और दालों को कीड़ों से बचाने के लिए क्या-क्या करते हैं?
बाजरे के बीज ने दामजीभाई की खेती और हसमुख की खेती (जैसे सिंचाई, ज़मीन जोतना, इत्यादि) में क्या-क्या अंतर देखे?
हसमुख कहता-खेती के मुनाफ़े से हम और तरक्की कर सकते हैं। तुम ‘तरक्की’ से क्या समझते हो?
तुम अपने गाँव या इलाके में क्या-क्या तरक्की देखना चाहोगे?
क्या तुम्हारे आस-पास कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं, जिन्हें ‘तरक्की’ मानने में कुछ दिक्कतें भी हैं? क्या?
अपने आस-पास किसी खेत या बाड़ी पर जाओ। वहाँ लोगों से बात करो और आस-पास देखो। एक रिपोर्ट तैयार करो।
हमारे खाने में कई बदलाव आए हैं। ऐसा कैसे कह सकते हैं? बाजरे के बीज की कहानी और बड़ों से मिली जानकारी के आधार पर लिखो।
अगर सभी किसान एक ही तरह के बीज बोएँ, एक ही तरह की फ़सल उगाएँ, तो क्या होगा?
