Advertisements
Advertisements
Question
तुमने अभी दस भारतीय यात्रियों की एक अनूठी यात्रा की कहानी पढ़ी, तुम भी अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की एक यात्रा के बारे में बताओ। तुम चाहो तो ये बातें बता सकते हो -
(क) वह यात्रा कहाँ की थी? कितने दिनों की थी? यात्रा कैसे की?
(ख) उसमें कौन-कौन सी समस्याएँ आईं?
(ग) उन समस्याओं को कैसे दूर किया गया?
(घ) उस यात्रा में किन-किन लोगों से मिले?
(ङ) कौन-कौन सी चीज़ें, पेड़-पौधे आदि पहली बार देखे?
Advertisements
Solution
(क) हमने दिल्ली से मुम्बई, पूना, नासिक, शिरडी की यात्रा की। ये यात्रा करीब 15 दिन की थी। दिल्ली से मुम्बई रेल से पहुँचे।
(ख) रेल के टिकट बहुत ही कठिनाई से मिले। एक बार तो लगा वापस लौटना पड़ेगा पर किसी तरह टिकट मिल गए और हमने यात्रा शुरू की। मुम्बई पहुँचने पर देखा कि बारिश हो रही है। जगह-जगह पानी भर गया था।
(ग) किसी तरह पूना पहुँचे, फिर पूना से नासिक गए। एक ही दिन में नासिक और शिरडी की यात्रा की। पूरी रात बस से सफर किया जो बड़ा खतरनाक लग रहा था क्योंकि बारिश के दिन थे। सड़के गीली व खाली थीं। अत्यधिक वर्षा के कारण पानी भरा हुआ था। सड़कें टूट गई थीं, जिससे एक्सीडेन्ट होने का भी खतरा बना हुआ था। परन्तु जैसे-तैसे भगवान का नाम लेकर यात्रा पूरी करके लौट आए और चैन की सांस ली।
(घ) उस यात्रा में अपने कई रिश्तेदारों से मिले। कुछ ऐसे लोग भी थे जो पहली बार मिले। परन्तु उनसे अच्छी खासी दोस्ती हो गई।
(ङ) पहली बार पहाड़ों की चित्रकारी देखी, मन्दिर देखे, पहाड़ों पर बने शिवलिंग देखे। यह बहुत ही मनोहर दृश्य था।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
दूना नदी यूरोप के कई देशों में बहती है। भारत में भी अनेक ऐसी नदियाँ हैं जो कई राज्यों के बीच बहती हैं। ऐसी कुछ नदियों के नाम लिखो। यह भी पता करो कि वे कौन-कौन से राज्यों में से होकर बहती हैं।
| नदी का नाम | राज्यों के नाम |
| ______________ | ______________ |
| ______________ | ______________ |
| ______________ | ______________ |
"इस वर्ष भी आषाढ़ सूखा ही रहा।"
लोककथा से जाहिर होता है कि गोमा के गाँव में तीन साल से वर्षा नहीं हुई थी। वर्षा न होने के कारण उनके गाँव के बैलों, खेतों और पेड़ों में क्या बदलाव आए होंगे?
कहानी में चित्रकार बना मोहन, शायर बना सोहन और संगीतकार बना श्याम अपनी-अपनी कला को महान बताने के साथ एक-दूसरे को छोटा-बड़ा बताने वाले संवादों को बोलकर झगड़े की समस्या को बढ़ावा देते दिख रहे हैं। तुम उन संवादों को गौर से पढ़ो और उसे इस तरह बदलकर दिखाओ कि आपसी झगड़े की समस्या का समाधान हो जाए। चलो शुरुआत हम कर देते हैं; जैसे–'चित्रकार कहता है उसकी कला महान' के बदले अगर चित्रकार कहे कि 'हम सबकी कला महान' तो झगड़े की शायद शुरूआत ही न हो। अब तुम यह बताओ कि -
(क) संगीतकार को क्या कहना चाहिए?
(ख) शायर को क्या कहना चाहिए?
(ग) तुम यह भी बताओ कि इन सभी कलाकारों को तुम्हारे अनुसार वह संवाद क्यों कहना चाहिए?
"भारत के लोगों को अंग्रेज़ सरकार का सहयोग नहीं करना चाहिए और उनका काम बंद कर देना चाहिए। अगर कोई अंग्रेज़ अन्याय करेगा तो हम अन्याय सहने से इंकार करेंगे।"
ऊपर श्रीराम राजू द्वारा आदिवासियों से गाँधी जी की कही हुई बात का उल्लेख हुआ है। गाँधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए बहुत सारी बातें कही थी। यह सब तुम्हें गाँधी जी पर लिखी गई किताबों, फ़िल्मों और अन्य जगहों पर मिल सकता है। तुम उनकी कही हुई बातों में जो बहुत महत्वपूर्ण समझो उसको अपने साथियों को बताओ।
वचन बदलो।
सिपाही ने राजू पर गोली चलाई।
सिपाहियों ने ______________
नीचे दिए गए वाक्य को सही शब्दों से पूरा करो।
माँ दही ______ भूल गई।
वल्ली शहर देखने के लिए बस से उतर जाती और बस वापिस चली जाती?
क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?
खेलों पर बनी कुछ फ़िल्मों के बारे में पता लगाओ। उनमें से कुछ फ़िल्मों के नामों और उनमें दर्शाए गए खेलों के नामों को साथ मिलाकर एक सूची बनाओ। कक्षा में उन फ़िल्मों के बारे में बातचीत भी करो।
पढ़ने-लिखने या अन्य काम करने के लिए भी अच्छे स्वास्थ्य का होना ज़रूरी है। इसलिए लोग सैर-सपाटा और खेल-तमाशे पर भी ध्यान देते हैं। अब तुम बताओ कि
(क) तुम या तुम्हारे दोस्त सैर-सपाटे के लिए क्या-क्या करते हैं?
(ख) तुमने अब तक जिन-जिन खेल-तमाशों में भाग लिया है या उसे देखा है, उसकी सूची बनाओ।
बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था?
'बदलू' कहानी में दृष्टि से पात्र है और भाषा की बात (व्याकरण) की दृष्टि से संज्ञा है। किसी भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार अथवा भाव को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को तीन भेदों में बाँटा गया है
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, जैसे-शहर, गाँव, पतली-मोटी, गोल, चिकना इत्यादि
(ख) जातिवाचक संज्ञा, जैसे-चरित्र, स्वभाव, वजन, आकार आदि द्वारा जानी जाने वाली संज्ञा। (ग) भाववाचक संज्ञा, जैसे-सुंदरता, नाजुक, प्रसन्नता इत्यादि जिसमें कोई व्यक्ति नहीं है और न आकार, वजन। परंतु उसका अनुभव होता है। पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाएँ चुनकर लिखिए।
'कामचोर' कहानी क्या संदेश देती है?
किसी मूक सिनेमा में बिना आवाज के ठहाकेदार हँसी कैसी दिखेगी? अभिनय करके अनुभव कीजिए।
मानव ने भी हमेशा पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा की हैआज मनुष्य उड़ने की इच्छा किन साधनों से पूरी करता है?
जलचक्र के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए और पानी की कहानी से तुलना करके देखिए कि लेखक ने पानी की कहानी में कौन-कौन सी बातें विस्तार से बताई हैं?
अन्य पदार्थों के समान जल की भी तीन अवस्थाएँ होती हैंअन्य पदार्थों से जल की इन अवस्थाओं में एक विशेष अंतर यह होता है कि जल की तरल अवस्था की तुलना में ठोस अवस्था (बर्फ) हलकी होती हैइसका कारण ज्ञात कीजिए
किसी भी क्रिया को पूरी करने में जो भी संज्ञा आदि शब्द संलग्न होते हैं, वे अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के अनुसार अलग-अलग कारकों में वाक्य में दिखाई पड़ते हैं; जैसे-“वह हाथों से शिकार को जकड़ लेती थी।” जकड़ना क्रिया तभी संपन्न हो पाएगी जब कोई व्यक्ति ( शिकार) हो, जिसे जकड़ा जाए। इन भूमिकाओं की प्रकृति अलग-अलग है। व्याकरण में ये भूमिकाएँ कारकों के अलग-अलग भेदों; जैसे-कर्ता, कर्म, करण आदि से स्पष्ट होती हैं। अपनी पाठ्यपुस्तक से इस प्रकार के पाँच और उदाहरण खोजकर लिखिए और उन्हें भली-भाँति परिभाषित कीजिए।
“उस दिन रात्रि में बिलवासी जी को देर तक नींद नहीं आई।” समस्या झाऊलाल की थी और नींद बिलवासी की उड़ी तो क्यों? लिखिए
नीचे दिए गए वाक्य के अंत में उचित विराम चिह्न लगाओ।
शायर साहब बोले उधर जाकर सुन ले न
