English

‘तोप’ कविता द्वारा कवि क्या संदेश देना चाहता है? स्पष्ट कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

‘तोप’ कविता द्वारा कवि क्या संदेश देना चाहता है? स्पष्ट कीजिए।

Short/Brief Note
Advertisements

Solution

‘तोप’ कविता के माध्यम से कवि हमें कई संदेश देना चाहता है; जैसे-हमें अपनी विरासतों की रक्षा करते हुए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अलावा हमें अपनी शक्ति और धन का घमंड किए बिना सभी के साथ विनम्रतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। अपनी शक्ति से कभी भी दूसरों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए क्योंकि समय सदा एक-सा नहीं रहता। शक्ति के बल पर मानव को अधिक दिनों तक दबाया नहीं जा सकता है। बुरे कार्यों में प्रयुक्त शक्ति का अंत करने के लिए लोगों को एकजुट होने और बलिदान देने के लिए तैयार रहने का भी संदेश देना चाहता है।

shaalaa.com
तोप
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1.7: तोप - अतिरिक्त प्रश्न

APPEARS IN

NCERT Hindi Sparsh Bhag 2 Class 10
Chapter 1.7 तोप
अतिरिक्त प्रश्न | Q 9

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए 
विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए 
कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए 
कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?


निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए
अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।


निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।


निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे।


कवि ने इस कविता में शब्दों का सटीक और बेहतरीन प्रयोग किया है। इसकी एक पंक्ति देखिए ‘धर रखी गई है यह 1857 की तोप’। ‘धर’ शब्द देशज है और कवि ने इसका कई अर्थों में प्रयोग किया है। ‘रखना’, ‘धरोहर’ और ‘संचय’ के रूप में।


‘तोप’ शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपांतरण कीजिए।


कविता रचना करते समय उपयुक्त शब्दों का चयन और उनका सही स्थान पर प्रयोग अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कविता लिखने का प्रयास कीजिए और इसे समझिए।


तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या और घनी आबादी वाली जगहों के आसपास पार्को का होना क्यों ज़रूरी है? कक्षा में परिचर्चा कीजिए।


स्वतंत्रता सैनानियों की गाथा संबंधी पुस्तक को पुस्तकालय से प्राप्त कीजिए और पढ़कर कक्षा में सुनाइए।


‘तोप’ पाठ में वर्णित तोप कहाँ रखी गई है? इसको वहाँ किसने रखवाया?


कंपनी द्वारा तोप रखवाने का उद्देश्य क्या था?


कंपनी बाग और तोप को विरासत में मिली हुई क्यों बताया गया है?


तोप के अतीत और वर्तमान का वर्णन करने के उपरांत कवि ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि ______।


पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:

'तोप' कविता के आधार पर 'तोप' और 'गौरेया' की प्रतीकात्मकता स्पष्ट करते हुए बताइए कि इस कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?


निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए -

  • कथन (A) - तोप अत्याचारी सत्ता का प्रतीक है।
  • कारण (R) - तोप जैसी वस्तुओं को सजाकर रखना चाहिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×