Advertisements
Advertisements
Question
टिप्पणी लिखिए।
कृषि पर्यटन
Short/Brief Note
Advertisements
Solution
- कृषि और कृषि संबंधी उपकरण को देखने के लिए की जाने वाली यात्रा को 'कृषि पर्यटन' कहते हैं।
- वर्तमान समय में बड़े पैमाने पर कृषि अनुसंधान चल रहा है। इस कार्य के लिए संपूर्ण भारत में कृषि अनुसंधान केंद्र और कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं।
- फसलों के लिए उपयुक्त मिट्टी, मिट्टी की गुणवत्ता, केंचुए की खेती, खेत की तलैया, फलबाग आदि उपक्रम देश के कुछ भागों में चलाए जाते हैं। सिक्किम राज्य सेंद्रिय उत्पादन राज्य के रूप में घोषित हुआ है।
- वर्षा की मात्रा कम होने पर भी इजरायल जैसे देशों ने कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रगति की है। यहाँ की सभी अभिनव परियोजनाओं, उपक्रमों तथा कृषि संबंधी आधुनिक तकनीकी विज्ञान की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान, विद्यार्थी और शहर के लोग इजरायल जाते रहते हैं। विदेशी लोग भी आते हैं। इन कारणों से आज कृषि पर्यटन तीव्र गति से विकसित हो रहा है।
shaalaa.com
पर्यटन के प्रकार
Is there an error in this question or solution?
