Advertisements
Advertisements
Question
तीन सिक्कों को एक बार उछाला जाता है। मान लीजिए कि घटना 'तीन चित्त दिखना' को A से, घटना 'दो चित्त और एक पट् दिखना’ को B से, घटना 'तीन पट् दिखना’ को C और घटना ‘पहले सिक्के पर चित्त दिखना’ को D से निरूपित किया गया है। बताइए कि इनमें से कौन-सी घटनाएँ
- परस्पर अपवर्जी हैं?
- सरल हैं?
- मिश्र हैं?
Advertisements
Solution
जब तीन सिक्के उछाले जाते हैं तो प्रतिदर्श समष्टि
S = {HHH, HHT, HTH, THH, TTH, THT, HTT, TTT}
A: तीन चित्त दिखना = {HHH}
B: दो चित्त और एक पट् दिखना
= {HHT, HTH, THH}
C: तीन पट् दिखना = {TTT}
D: पहले सिक्के पर चित्त दिखना
= {HHH, HHT, HTH, HTT}
i. A ∩ B = {HHH} ∩ {HHT, HTH, THH}
= ϕ
A ∩ C = {HHH} ∩ {TIT} = ϕ
A ∩ D = {HHH} {HHH, HHT, HTH, HTT}
= {HHH} ≠ ϕ
B ∩ C = {HHT, HTH, THH} ∩ {TTT}
= ϕ
B ∩ D = {HHT, HTH, THH) ∩ {HHH, HHT, HTH, HTT}
= (HHT, HTH} ≠ ϕ
C ∩ D = {TTT} {HHH, HHT, HTH, HTT}
ϕ
A ∩ B ∩ C = {HHH} ∩ {HHT, HTH, THH} ∩ {TTT)
= ϕ
अतः परस्पर अपवर्जी घटनाएँ
A और B, A और C, B और C, C और D, A, B और C
ii. सरल घटनाएँ: A और C
iii. मिश्र घटनाएँ: B और D
