English

‘सबकी प्यारी, सबसे न्यारी मेरे देश की धरती’ इस पर अपने विचार लिखिए। - Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]

Advertisements
Advertisements

Question

‘सबकी प्यारी, सबसे न्यारी मेरे देश की धरती’ इस पर अपने विचार लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

भारत देश की धरती पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन जैसे कई जाति-धर्म के लोग रहते हैं। हमारा देश एक महान देश है। विश्व के सभी देशों में अदूभुत। इसकी सभ्यता और संस्कृति प्राचीन काल से ही गौरवमयी रही है। तथा बोली-भाषा, रीति-रिवाज, त्योहार सभी एक-दूसरे से अलग हैं। इसके बावजूद भी दीपावली, ईद, नाताल, बैसाखी जैसे हर त्योहार सभी धर्म के लोग एकसाथ मनाते हैं। इस देश की धरती ने अनेक ऋषियों, मुनियों, महापुरुषों को जन्म दिया है। वर्धमान महावीर, गौतम बुदूध, आदि शंकराचार्य जैसे त्यागी यहीं हुए हैं। भारत की भौगोलिक स्थिति भी अलग-अलग है। इसका सीधा प्रभाव खान-पान और पहनावे पर पड़ता है। इसी धरती पर स्थित बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम और पुष्कर जैसे तीथों की यात्रा पर प्रतिवर्ष विभिन्‍न धर्मों के लाखों लोग जाते हैं। इतना अंतर होने पर भी जब कभी देश पर कोई संकट आया है, हिंदुस्तानियों ने एक होकर देश की रक्षा की है। एकता की ऐसी अनोखी मिसाल शायद ही कहीं दिखाई दे। स्वतंत्रता के पश्चात भारत ने धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को अपनाया। यहाँ अनेक धर्म, विभिन्‍न भाषाएँ बोलने वाले लोग मिलजुलकर रहते हैं।

shaalaa.com
ग्रामदेवता
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2.3: ग्रामदेवता - स्वाध्याय [Page 34]

APPEARS IN

Balbharati Hindi (Composite) Lokvani [English] Standard 9 Maharashtra State Board
Chapter 2.3 ग्रामदेवता
स्वाध्याय | Q ५ | Page 34
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×