Advertisements
Advertisements
Question
‘सावन बड़ा मनभावन’, इस विषय पर अपने विचार व्यक्त कीजिए ।
Short/Brief Note
Advertisements
Solution
सावन मास का नाम आते ही मन में ढेर सारी उमंगें हिलोरें मारने लगती हैं। सावन के महीने का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्त्व है। कजरारी काली घटाएँ, उमड़ते-घुमड़ते, मदमाते बादल, रिमझिम फुहारें, भीना-भीना मौसम सावन शब्द अपने आप में मनभावन है। आषाढ़ की तपती-झुलसाती गरमी के बाद सावन की ठंडी फुहार तन व मन को प्रफुल्लता प्रदान करने के साथ वातावरण को भी सुरम्यता प्रदान करती हैं। मुरझाई, कुम्हलाई धरा सावन की ठंडी फुहारों में भीग हरियाणा की सुंदर चूनर ओढ़ स्वयं को बड़े मनमोहक अंदाज में सजा लेती है। सावन प्रकृति को तो सराबोर करता ही है, साथ ही मानव मन में भी उल्लास और उमंग भर देता है। प्रकृति खिलखिलाती है, तो मनमयूर झूम उठता है।
shaalaa.com
कजरी
Is there an error in this question or solution?
