English

ऋणपत्रों के मोचन को ध्यान में रखते हुए ऋणपत्र निर्गम की विभिन्न शर्तों की व्याख्या कीजिये ? - Accountancy (लेखाशास्त्र)

Advertisements
Advertisements

Question

ऋणपत्रों के मोचन को ध्यान में रखते हुए ऋणपत्र निर्गम की विभिन्न शर्तों की व्याख्या कीजिये?

Journal Entry
Long Answer
Advertisements

Solution

जब एक कंपनी ऋणपत्रों का निर्गमन करती है तो इनमें प्रायः वे शर्ते निहित होती हैं, जिन पर परिपवक्ता के समय ऋणपत्र मोचित किए गए। ऋणपत्रों के मोचन से आशय “ऋणपत्र धारक को ऋणपत्र का परिशोध न करने के द्वारा ऋणपत्र खाते से दायित्व मुक्ति होती है। 'ऋणपत्रों को सममूल्य पर या प्रीमियम पर मोचित किया जा सकता है।

निर्गम एवं मोचन के नियम एवं शर्तों को देखते हुए निम्नलिखित 6 परिस्थितियाँ समान्यत: व्यवहार में देखी जाती हैं-

1. सममूल्य पर निर्गम एवं सममूल्य पर मोचनीय -

(क) बैंक खाता    ...नाम 
ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाते से
 (आबेदन राशि को प्राप्ति)
(ख) ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाता   ....नाम 
ऋणपत्र खाते से
(ऋणपत्र के आबंटन)

2. बट्टे पर निर्मम एवं सममूल्य पर मोचनीय -

(क) बैंक खाता    ...नाम 
ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाते से
 (आबेदन राशि को प्राप्ति)
(ख) ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाता   ....नाम 
ऋणपत्रों के निर्गम पर बट्टा खाता  ...नाम
ऋणपत्र खाते से
बट्टे पर ऋणपत्र का आबंटन

3. प्रीमियम पर निर्गम एवं सममूल्य पर मोचनीय -

(क) बैंक खाता    ...नाम
ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाते से
(आवेदन राशि की प्राप्ति)
(ख) ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाता   ...नाम
ऋणपत्र खाते से
प्रतिभूति प्रीमियम आरक्षित खाते से
(प्रीमियम पर ऋणपत्र का आबंटन)

4. सममूल्य पर जारी एवं प्रीमियम पर मोचनीय -

(क) बैंक खाता    ...नाम  
ऋणपत्र आवेदन एवं
आबंटन खाते से
 
(आवेदन राशि की प्राप्ति)  
(ख) ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाता   ...नाम  
ऋणपत्रों के निर्गम पर हानि खाता    ...नाम (ऋणप्रों पर प्रीमियम सहित)
ऋणपत्र खाते से (ऋणपत्रों के अंकित मूल्य सहित)
ऋणपत्रों के मोचन पर प्रीमियम खाते से (मोचन पर प्रीमियम सहित)
(ऋणपत्र पर ऋणपत्रों का आबंटन और प्रीमियम पर मोचन)  

5. 'बट्टे पर निर्गंम और प्रीमियम पर मोचन -

(क) बैंक खाता    ...नाम  
ऋणपत्र आवेदन और आबंटन खाते से  
(आवेदन राशि प्राप्त)  
(ख) ऋणपत्र आवेदन एवं आबंटन खाता    ...नाम  
ऋणपत्र के निर्गम पर हानि खाता   ...नाम (निर्मम पर बटटे और शोधन पर प्रीमियम)
ऋणपत्र खाते से (ऋणपत्र पर अंकित मूल्य सहित)
ऋणपत्र के मोचन पर प्रीमियम खाते से (मोचन पर प्रोमियम)
(ऋणपत्रों का बट्टे पर आबंटन और प्रीमियम पर मोचन)  

6. प्रीमियम पर निर्गम तथा प्रीमियम पर मोचन -

(क) बैंक खाता    ...नाम  
ऋणपत्र आवेदन तथा आबंटन खाते से  
(आवेदन राशि प्राप्त)  
(ख) ऋणपत्र आवेदन तथा आबंटन खाता    ...नाम  
ऋणपत्र निर्गम पर हानि खाता   ...नाम (मोचन पर प्रीमियम के साथ)
ऋणपत्र खाते से साधारण मूल्य के साथ ऋणपत्र
प्रतिभूति प्रीमियम आरक्षित खाते से (जरैमियम के साथ निर्मम)
ऋणपत्र के मोचन पर प्रीमियम खाते से (प्रीमियम के साथ मोचन)
shaalaa.com
ॠणपत्रों को निर्गमत करने की शर्तें
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×