Advertisements
Advertisements
Question
‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ की जानकारी प्राप्त करके लिखिए।
Advertisements
Solution
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defense Academy, NDA) भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण सुविधा है, जो तीन सैन्य शाखाओं (भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना) में पदों के लिए आवेदकों को तैयार करती है। अकादमी (Khadakwasla), महाराष्ट्र में स्थित है। तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी भारतीय सशस्त्र सेना की एक संयुक्त सेवा अकादमी है, जहाँ तीनों सेवाओं, थलसेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेटों को उनके संबंधित सेवा अकादमी | पूर्व एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की स्थापना 7 दिसम्बर 1954 को हुई थी। यह अकादमी पुणे शहर से 7 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में खडकवासला में 7 दिसंबर 954 को स्थापित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के ऑफिसर्स को तैयार करना है जो सेना, नौसेना, और वायुसेना में सेवा करेंगे।यू. पी. एस. सी. दूवारा आयोजित लिखित परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीन सेना ब्रांचों के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण का अवधि तीन वर्ष है और इसमें एक वर्ष की तकनीकी प्रशिक्षण भी शामिल है। प्रत्येक परीक्षा में 300-350 कैडेटों का चयन किया। जाता है। जो कैडेट सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करते हैं, उन्हें उनके संबंधित सेवा में अधिकारी के रूप में कमीशन किया जाता है। तथा उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाता है। उम्मीदवारों को 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी आयु 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद, यदि उम्मीदवार सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करता है, तो उसे नौसेना, सेना, और वायुसेना में ऑफिसर के रूप में चयन किया जा सकता है।
