Advertisements
Advertisements
Question
राजनीतिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु कौन-से प्रयत्न किए जाते हैं?
Long Answer
Advertisements
Solution
राजनीतिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु निम्नलिखित प्रयत्न किए जाते हैं -
- खुले और न्यायपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने के लिए स्वतंत्र चुनाव व्यवस्था का निर्माण किया जाता है।
- राजनीति का अपराधीकरण रोकने के लिए कठोर दंड देने वाले कानून बनाए जाते हैं।
- राजनीति और चुनाव में भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से कुछ विशेष कानून निर्मित किए जाते हैं।
- न्यायपालिका के निर्देशों से नामांकन के समय उम्मीदवारों के लिए अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि, शिक्षा, संपत्ति-देयताओं का शपथपत्र देना अनिवार्य किया गया है; तथा दंडनीय अपराध में दोषसिद्धि होने पर कानून के तहत अयोग्यता के कड़े प्रावधान लागू होते हैं।
shaalaa.com
भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ
Is there an error in this question or solution?
