Advertisements
Advertisements
Question
“राजा था या रानी?
राजा था या रानी?
माँ, कह एक कहानी।”
इन पंक्तियों पर ध्यान दीजिए। इन पंक्तियों की तरह इस पूरी कविता में अनेक स्थानों पर कुछ पंक्तियाँ दो बार आई हैं। इस कारण कविता में पाठक को माँ-बेटे की बातचीत और अच्छी तरह समझ में आ जाती है। इससे कविता के सौंदर्य में भी वृद्धि हुई है।
आप ध्यान देंगे तो इस कविता में आपको ऐसी अनेक विशेषताएँ दिखाई देंगी (जैसे— कविता में माँ-बेटे का संवाद दिया गया है जिसे ‘संवादात्मक शैली’ कहते हैं; प्रकृति और कार्यों आदि का वर्णन किया गया है जिसे ‘वर्णनात्मक शैली’ कहा जाता है)।
इस कविता को एक बार पुनः पढ़िए और अपने समूह में मिलकर इस कविता की विशेषताओं की सूची बनाइए। अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
Advertisements
Solution
1. संवाद शैली
"माँ कह एक कहानी।
“बेटा, समझ लिया क्या तूने,
मुझको अपनी नानी ?
विश्लेषण:
बच्चा अपनी माँ से सीधे संवाद कर रहा है कि माँ एक कहानी सुनाओ और माँ उत्तर देती हैं नानी समझ लिया है। माँ और बेटे का स्पष्ट संवाद है।
2. वर्णनात्मक शैली
हुआविवाद सदय - निर्दय में,
'उभय आग्रही थे स्वविषय में
इन पंक्तियों में स्पष्ट रूप में बताया गया है कि दयालु और निर्दय में कहा-सुनी हुई। दोनों ही. अडिग थे॥
3. प्रश्नेत्तरी शैली
"जहाँ सुरभि मानमानी ?
लहराता था पानी?
बच्चा लगातार प्रश्न रूप में बात कर रहा है, जिससे कविता संवादमय और रोचक लनती है।
