Advertisements
Advertisements
Question
पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘साना साना हाथ जोड़ि.......’ के आधार पर सिक्किम जैसे पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालिए।
Long Answer
Advertisements
Solution
मैदानी क्षेत्रों के लोग पहाड़ों को देखकर अत्यंत आनंदित होते हैं, परंतु पहाड़ी जीवन अत्यधिक संघर्षपूर्ण होता है। बहुत परिश्रम के बाद ही वहाँ भोजन की व्यवस्था हो पाती है। ठीक इसी प्रकार सिक्किम राज्य की महिलाएँ कठिन दिनचर्या निभाकर शाम को लौटती हैं। कुछ महिलाएँ लकड़ियों के भारी गट्ठर सिर पर उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाती हैं और स्वयं पथरीले रास्तों पर चलकर दूसरों के लिए मार्ग तैयार करती हैं। वे बच्चों को पीठ पर बाँधकर यात्रा करती हैं और कठिन परिस्थितियों का सामना करती हैं। अतः उनका जीवन अत्यंत मेहनतभरा और जुझारू था।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
