English

पूरक पाठ्यपुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए: ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ में लेखक ने विज्ञान के विनाशकारी रूप को विशेषकर उजागर - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

Question

पूरक पाठ्यपुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए:

‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ में लेखक ने विज्ञान के विनाशकारी रूप को विशेषकर उजागर किया है। क्या आप लेखक की दृष्टि से सहमत हैं? स्पष्ट कीजिए।

Very Long Answer
Advertisements

Solution

‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ में लेखक अज्ञेय जी ने अपने लेख में विज्ञान के विनाशकारी स्वरूप का चित्रण करते हुए दो घटनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया है। पहली हिरोशिमा तथा दूसरी नागासाकी की घटना है। पहली घटना में अमेरिका ने युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए परमाणु बम के विस्फोट से असंख्य निर्दोष लोगों की जान ले ली। दूसरी घटना में युद्ध के दौरान सैनिक बलों ने बम फेंककर हजारों महिलाओं की हत्या कर दी। लेखक के मतानुसार यह दृश्य मानव जीवन के लिए अभिशाप है। अतः हम भी लेखक के विचार से पूर्णतः सहमत हैं कि इस प्रकार अकारण जन-धन की हानि किसी भी युग में उचित नहीं मानी जा सकती है।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Delhi Set 3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×