Advertisements
Advertisements
Question
पूरक पाठ्यपुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50–60 शब्दों में लिखिए:
भोलानाथ और उसके साथियों द्वारा खेले जाने वाले खेलों से, वर्तमान में सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स की गिरफ्त में फँसे बच्चे क्या प्रेरणा ले सकते हैं? तर्कसम्मत उत्तर दीजिए।
Short Answer
Advertisements
Solution
भोलानाथ और उसके साथियों द्वारा खेले जाने वाले खेल आज के बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके खेल प्रकृति के करीब थे और साधारण घरेलू वस्तुओं से खेले जाते थे, जिससे धन और पर्यावरण दोनों की बचत होती थी। आज के बच्चे सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स में उलझकर शारीरिक-मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। यदि वे मैदान में खेलना अपनाएँ, तो उनका सर्वांगीण विकास संभव है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
