Advertisements
Advertisements
Question
पता करो तुम्हारे दोस्त का मकान किन-किन चीज़ों से बना है? तुम्हारा मकान तथा तुम्हारे दोस्त के मकान में क्या कोई अंतर है? लिखो।
Advertisements
Solution
मेरे दोस्त का मकान सीमेंट, बालू, लोहे की छड़ों तथा लकड़ी से बना है। मेरे मकान तथा मेरे दोस्त के मकान में कोई अंतर नहीं है। परंतु मेरा मकान मेरे दोस्त के मकान की अपेक्षा थोड़ा बड़ा है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
चेतनदास बताते हैं कि टॉयलेट की सफ़ाई और मल-मूत्र उठाने के लिए बस्ती से लोग आते थे। उन्हें घर के किसी और हिस्से में आने-जाने की मनाही थी।
- जो लोग टॉयलेट का उपयोग करते थे, वे ही उसे साफ़ क्यों नहीं करते थे? चर्चा करो।
- क्या तुम्हारे घर में टॉयलेट है? उसे कौन साफ़ करता है?
तुम्हारा अपना मकान किन-किन चीज़ों से बना है?
तुम बड़े होकर कहाँ और कैसे मकान में रहना पसंद करोगे?
तुमने अपने दादा-दादी या उनकी उम्र के किसी बड़े व्यक्ति के बचपन के समय मकान बनाने में इस्तेमाल हुई चीज़ें लिखी थीं। क्या उनमें से कुछ चीज़ें तुम्हारा घर बनाने में भी इस्तेमाल हुईं हैं? कौन-कौन सी?

चित्र को देखो। इनमें से कुछ लोगों को इनके काम के अनुसार खास नाम से बुलाया जाता है, जैसे- लकड़ी का काम करने वाले को बढ़ई कहते हैं।
तुम्हारे यहाँ लकड़ी का काम करने वालों को क्या कहते हैं?
अपनी अध्यापिका या घर वालों के साथ, किसी ऐसी जगह जाओ, जहाँ कोई बिल्डिंग बन रही हो। वहाँ काम कर रहे लोगों से बात करो और इन प्रश्नों के उत्तर पता करके लिखो-
- वहाँ क्या बन रहा है?
- वहाँ कितने लोग काम कर रहे हैं?
- वे क्या-क्या काम कर रहे हैं?
- वहाँ कितनी औरतें और कितने आदमी हैं?
- क्या वहाँ बच्चे भी थे? क्या वे भी काम कर रहे हैं?
- काम कर रहे लोगों को रोज़ के कितने रुपये मिलते हैं? किन्हीं तीन लोगों से पूछो।
- काम कर रहे लोग कहाँ रहते हैं?
- जो बिल्डिंग बन रही है, उसे बनाने में क्या-क्या चीज़ें इस्तेमाल हो रही हैं?
- पूरी बिल्डिंग बनने में अंदाज़ से कितने ट्रक ईंटें और कितनी सीमेंट की बोरियाँ लगेंगी?
बिल्डिंग बनाने का सामान किन-किन वाहनों में भरकर आता है- ट्रक, रेहड़ी या किसी और तरह? सूची बनाओ।
इनकी कीमत पता करो-
| एक बोरी सीमेंट | ______ |
| एक पक्की ईंट | ______ |
| एक बड़ा ट्रक रेत | ______ |
अपनी मर्ज़ी से कुछ और प्रश्न पूछकर उनके उत्तर लिखो।
साठ सालों में चेतनदास का मकान बनाने में जिन-जिन चीज़ों का इस्तेमाल हुआ, उन्हें सही क्रम में लिखो-

