English

पृथ्वी के केंद्र पर ‘g’ का मान शून्य होता है इस संबंधि स्पष्टीकरण लिखिए। - Science and Technology 1 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी १]

Advertisements
Advertisements

Question

पृथ्वी के केंद्र पर ‘g’ का मान शून्य होता है इस संबंधि स्पष्टीकरण लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

पृथ्वी की सतह से उसके केंद्र की ओर जाते समय g का मान परिवर्तित होता है। यह क्रमशः कम होता जाता है और पृथ्वी के केंद्र पर शून्य हो जाता है।

OA = R, AP = d, OP = R - d, यह भाग (छायांकित भाग, II) प्रभावकारी नहीं होता। R - d = OP पृथ्वी के केंद्र से दुरी | 

M' = `4/3`π(R - d)3 × `M/(4/3piR^3) = (M(R - d)^3)/(R^3)`

स्पष्टीकरण : हम यह मान लेते हैं कि पृथ्वी एकसमान घनत्व तथा M द्रव्यमानवाला एक गोलाकार पिंड है। आकृति में दिखाए अनुसार पृथ्वी के पृष्ठ के पृष्ठभाग के अंदर d गहराई पर स्थित किसी बिंदु P पर विचार करो। यदि इस स्थान पर m द्रव्यमानवाला कोई द्रव्यकण रखें, तो उस पर क्रियाशील पृथ्वी का गुरुत्व बल, 

F = `(GmM^')/((R - d)^{2'})`

इसमें R = पृथ्वी की त्रिज्या, M' = (R - d) त्रिज्यावाले गोले का द्रव्यमान है। इस स्थान पर P के बाहरवाला भाग (आकृति का भाग II) प्रभवाकारी नहीं होगा। स्थान P पर गुरुत्व जनित त्वरण 

g = `F/m`

= `G/(R - d)^2 xx (M(R - d)^3)/R^3`

= `(GM(R - d))/R^3`

का मान, पृथ्वी के पृष्ठभाग के गुरुत्व जनित त्वरण के मान `((GM)/R^2)` की अपेक्षा कम है।

यदि d का मान बढ़ाते जाएँ, तो g का मान कम होता जाएगा और पृथ्वी के केंद्र पर (d = R) होने के कारण g का मान शून्य हो जाएगा। 

M' ज्ञात करने के लिए, घनत्व = `"द्रवमान"/"आयतन"` सूत्र का उपयोग किया गया है।

shaalaa.com
पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण (Earth’s Gravitational Acceleration)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1: गुरुत्वाकर्षण - स्वाध्याय [Page 15]

APPEARS IN

Balbharati Vigyaan aur Prodyogiki 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 1 गुरुत्वाकर्षण
स्वाध्याय | Q ३. | Page 15
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×