English

प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव तथा पश्चात्‌ का सार्वजनिक प्रस्ताव के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव तथा पश्चात्‌ का सार्वजनिक प्रस्ताव के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

Distinguish Between
Advertisements

Solution

आधार प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) पश्चात्‌ का सार्वजनिक प्रस्ताव (FPO)
अर्थ IPO से तात्पर्य एक असूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी द्वारा पहली बार जनता को प्रतिभूतियों (Securities) के प्रस्ताव से है। FPO का अर्थ एक सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी द्वारा अतिरिक्त पूँजी जुटाने के लिए जनता को प्रतिभूतियों के प्रस्ताव से है।
कंपनी का प्रकार यह एक असूचीबद्ध (Unlisted) सार्वजनिक कंपनी द्वारा जारी किया जाता है। यह एक सूचीबद्ध (Listed) सार्वजनिक कंपनी द्वारा जारी किया जाता है।
कब जारी किया जाता है? जब कोई कंपनी पहली बार जनता से पूँजी जुटाना चाहती है, तब इसे जारी किया जाता है। जब एक सूचीबद्ध कंपनी और अधिक (अतिरिक्त) पूँजी जुटाना चाहती है, तब इसे जारी किया जाता है।
निर्गमन का क्रम IPO हमेशा FPO से पहले आता है। यह जनता के लिए अंशों की पहली बिक्री है। FPO हमेशा IPO के बाद आता है। यह जनता को अंशों की दूसरी या उसके बाद की बिक्री है।
सूचीयन  IPO लाने के बाद कंपनी पहली बार शेयर बाजार में सूचीबद्ध होती है। FPO लाने वाली कंपनी शेयर बाजार में पहले से ही सूचीबद्ध होती है।
जोखिम यह निवेशकों के लिए अधिक जोखिम भरा होता है, क्योंकि कंपनी के पिछले प्रदर्शन का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। यह निवेशकों के लिए कम जोखिम भरा होता है, क्योंकि उनके पास कंपनी के पिछले प्रदर्शन का रिकॉर्ड होता है।
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (July) Official

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×