English

पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक को जब यह पत्र मिलता है तब वह अपने अधिकारी से इसका जवाब माँगता है। इस विषय-वस्तु को ध्यान में रखते हुए सहायक और अधिकारी की टिप्पणी लिखिए।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

भारतीय रिज़र्व बैंक
नयी दिल्ली

कार्यपालक निदेशक
आर.बी.आई./2006/136
फा.सं. 118/11/37.01/2005-06
6 अप्रैल, 2006
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक
सभी सार्वजनिक और निजी बैंक
नयी दिल्ली

विषय: सिक्के की स्वीकृति और वितरण संबंधी

महोदय/महोदया,

आप अपनी शाखाओं को तत्काल आदेश दें कि वे जनता के किसी भी सदस्य से बिना किसी प्रतिबंध के सभी मूल्यवर्गों के सिक्के स्वीकार करें। यदि कोई उपभोक्ता सिक्कों की माँग करता है तो उसे सभी मूल्यवर्गों के सिक्के भी उपलब्ध करवाने होंगे।
हालांकि 5, 10 और 20 पैसे मूल्यवर्ग के छोटे सिक्के बनाना बंद कर दिया गया है जबकि पहले जारी सिक्के जो अब भी प्रचलन में हैं। वे वैध मुद्रा बने रहेंगे। कृपया इसकी पावती भेजें तथा अपनी कार्यवाही से अवगत करवाएँ।

भवदीय
(डॉ रश्मि सिन्हा)
कार्यपालक निदेशक

पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक को जब यह पत्र मिलता है तब वह अपने अधिकारी से इसका जवाब माँगता है। इस विषय-वस्तु को ध्यान में रखते हुए सहायक और अधिकारी की टिप्पणी लिखिए।

(संकेत-सहायक बैंक की शाखा में पिछले छह महीनों का ब्योरा देगा कि कितने सिक्के उन्होंने स्वीकार किए और कितने सिक्के जारी किए। अधिकारी अपनी टिप्पणी में इसे निराधार बताएगा।)

Short/Brief Note
Writing Skills
Advertisements

Solution

यह टिप्पणी भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशक द्वारा भेजे गए पत्र क्रमांक 118/37-07/2005-06 से संबंधित है जिसमें सिक्कों के स्वीकति और वितरण संबंधी निर्देशों के पालन करने का आग्रह किया गया है। यह भी विचारणीय है कि हमारी शाखा इस पत्र के अनुसार अपनी शाखा में निर्देशों को शीघ्र स्वीकृत कर उनकी पालना की है। पिछले छ: महीनों में हमारी शाखा ने 5, 10 और 20 मूल्य वर्गों के लगभग 90,000 सिक्के स्वीकार किए हैं। इसके साथ ही 3 लाख सिक्कों के लगभग जारी किए गए हैं।

हमारी शाखा ने इन निर्देशों का पालन तो किया है, लेकिन ये शिकायतें बिल्कुल निराधार हैं क्योंकि इससे उपभोक्ताओं तथा अधिकारियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विचारार्थ प्रस्तुत

सहायक
प्रमुख अधिकारी

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 14: कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया - पाठ से संवाद [Page 181]

APPEARS IN

NCERT Hindi Abhivyakti aur Madhyam Class 11 and 12
Chapter 14 कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया
पाठ से संवाद | Q 2. (ख) | Page 181
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×