Advertisements
Advertisements
Question
पिछले कुछ वर्षों में एक फर्म के औसत लाभ ₹ 8,00,000 हैं। इसी प्रकार के व्यवसाय में विनियोजित पूँजी पर प्रतिफल की सामान्य दर 10% है। व्यवसाय की परिसम्पत्तियाँ ₹ 60,00,000 तथा बाह्य देयताएँ ₹ 20,00,000 थीं।
फर्म की ख्याति की गणना कीजिए:
- अधिलाभों के पूँजीकरण विधि द्वारा
- अधिलाभ विधि द्वारा यदि ख्याति का मूल्यांकन अधिलाभों के चार वर्षों के क्रय के आधार पर किया जाए।
Advertisements
Solution
1. विनियोजित पूँजी और सामान्य लाभ की गणना:
विनियोजित पूँजी = कुल परिसम्पत्तियाँ − बाह्य देयताएँ
= 60,00,000 − 20,00,000
= 40,00,000
सामान्य लाभ = विनियोजित पूँजी × प्रतिफल की सामान्य दर
= `40,00,000 xx 10/100`
= 4,00,000
2. अधिलाभ की गणना:
अधिलाभ = औसत लाभ − सामान्य लाभ
= 8,00,000 − 4,00,000
= 4,00,000
(i) अधिलाभों के पूँजीकरण विधि द्वारा:
ख्याति = `("अधिलाभ" xx 100)/("प्रतिफल का सामान्य दर")`
= `(4,00,000 xx 100)/10`
= 40,00,000
(ii) अधिलाभ विधि द्वारा (4 वर्षों के क्रय के आधार पर):
ख्याति = अधिलाभ × क्रय के वर्षों की संख्या
= 4,00,000 × 4
= 16,00,000
