English

पेय जल के नमूने में क्लोरोफॉर्म, जो कैंसरजन्य है, से अत्यधिक संदूषित पाया गया। संदूषण का स्तर 15 ppm (द्रव्यमान के रूप में) था। इसे द्रव्यमान प्रतिशतता में दर्शाइए। - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

पेय जल के नमूने में क्लोरोफॉर्म, जो कैंसरजन्य है, से अत्यधिक संदूषित पाया गया। संदूषण का स्तर 15 ppm (द्रव्यमान के रूप में) था।

  1. इसे द्रव्यमान प्रतिशतता में दर्शाइए।
  2. जल के नमूने में क्लोरोफॉर्म की मोललता ज्ञात कीजिए।
Numerical
Advertisements

Solution

15 ppm (द्रव्यमान द्वारा) का अर्थ है कि क्लोरोफॉर्म के 15 भाग (द्रव्यमान से) पानी के 106 भाग (द्रव्यमान से) में उपस्थित हैं।

i. द्रव्यमान प्रतिशतता = `15/10^6 xx 100`

= 1.5 × 10−3%

ii. CHCl3 का मोलर द्रव्यमान = 12 + 1 + [3 × 35.5]

= 13 + 106.5

= 119.5 g mol−1

∵ 106 g प्रतिदर्श में क्लोरोफॉर्म की मात्रा = 15 g

∴ 103 g (1 kg) प्रतिदर्श में क्लोरोफॉर्म की मात्रा होगी = `15/10^6 xx 10^3`

= 1.5 × 10−2 g

∴ 1 kg प्रतिदर्श में उपस्थित क्लोरोफॉर्म के मोलों की संख्या = `(1.5 xx 10^-2)/119.5`

= 1.255 × 10−4 मोल

∴ मोललता = 1.255 × 10−4 M

shaalaa.com
स्टॉइकियोमीट्री और स्टॉइकियोमीट्रिक परिकलन - विलयनों में अभिक्रियाएँ
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

सोडियम ऐसीटेट (CH3COONa) का 500 mL, 0.375 मोलर जलीय विलयन बनाने के लिए उसके कितने द्रव्यमान की आवश्यकता होगी? सोडियम ऐसीटेट का मोलर द्रव्यमान 82.0245 g mol−1 है।


एथेनॉल के ऐसे जलीय विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिए, जिसमें एथेनॉल का मोल-अंश 0.040 है। (मान लें कि जल का घनत्व 1 है।)


CaCO3 जलीय HCI के साथ निम्नलिखित अभिक्रिया कर CaCI2 और CO2 बनाता है।

\[\ce{CaCO3_{(s)} + 2HCl_{(g)} -> CaCl2_{(aq)} + CO2_{(g)} + H2O_{(l)}}\]

0.75 M HCI के 25 mL के साथ पूर्णतः अभिक्रिया करने के लिए CaCO3 की कितनी मात्रा की आवश्यकता होगी?


प्रयोगशाला में क्लोरीन का विरचन मैंगनीज डाइऑक्साइड (MnO2) को जलीय HCI विलयन के साथ अभिक्रिया द्वारा निम्नलिखित समीकरण के अनुसार किया जाता है-

\[\ce{4HCl_{(aq)} + MnO2_{(s) }-> 2H2O_{(l)} + MnCl2_{(aq)} + Cl2_{(g)}}\]

5.0 g मैंगनीज डाइऑक्साइड के साथ HCI के कितने ग्राम अभिक्रिया करेंगे?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×