Advertisements
Advertisements
Question
पाठ में धरती को एक बहुत बड़ी गुल्लक क्यों कहा गया है?
Very Long Answer
Advertisements
Solution
जिस तरह हम अपनी गुल्लक में पैसे जमा करते हैं और जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करते हैं, उसी तरह मिट्टी की बनी हमारी धरती भी एक विशाल गुल्लक है। बरसात के मौसम में प्रकृति इस गुल्लक में खूब पानी बरसाती है। गाँव और शहर के छोटे-बड़े तालाब तथा झीलें इस गुल्लक में पानी भरने का काम करते हैं। इनमें जमा पानी धीरे-धीरे रिसकर और छनकर जमीन के नीचे छिपे भूजल भंडार में मिल जाता है। यह छिपा खजाना हमें बरसात बीत जाने के बाद भी पूरे साल घर, खेतों और पाठशाला में पानी देता है। इसीलिए धरती को एक बहुत बड़ी गुल्लक कहा गया है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
