English

निवेश क्रियाकलापों से रोकड़ अंतर्वाह एवं बाहिर्वाह की व्याख्या करें।

Advertisements
Advertisements

Question

निवेश क्रियाकलापों से रोकड़ अंतर्वाह एवं बाहिर्वाह की व्याख्या करें।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

ले.मा.-3 के अनुसार, निवेश क्रियाकलाप के अंतर्गत दीर्घकालिक परिसंपत्तियों की प्राप्ति एवं निपटान तथा वे अन्य निवेश जो रोकड़ तुल्यांकों में शामिल न हों, निवेश क्रियाकलाप की श्रेणी में आते हैं। निवेश क्रियाकलापों के अंतर्गत दीर्घकालिक परिसंपत्तियों या स्थिर परिसंपत्तियों की खरीद और बिक्री भी समाहित होती है जैसे कि मशीनरी, फ़र्नीचर, भूमि एवं भवन आदि। “दीर्घकालिक निवेशों से संबंधित लेनदेन भी निवेश क्रियाकलाप माने जाते हैं।”

निवेश क्रियाकलापों का पृथक रूप से प्रस्तुतीकरण महत्त्वपूर्ण है क्योंकि ये उन मदों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो भविष्य की आय एवं रोकड़ प्रवाह को पैदा करने के संसाधनों में अर्जित खर्चों के लिए किए गए हैं। जिन निवेश क्रियाकलापों से अलग रोकड़ प्रवाह पैदा होता है उनके कुछ उदाहरण ये हैं -

निवेश क्रियाकलापों से रोकड़ बाहिर्वाह:

  • स्थिर परिसंपत्तियों को प्राप्त करने के लिए नकद भुगतान जिनमें अगोचर एवं पूँजीकृत अनुसंधान एवं विकास आते हैं।
  • अंशों, अधिपत्रों या ऋण प्रपत्रों को अन्य उद्यमों से प्राप्त करने पर नकद भुगतान, यदि ऐसे प्रपत्र को व्यापारिक उद्देश्यों के लिए धारित न किया गया है।
  • तीसरी पार्टी को रोकड़ अग्रिम एवं ऋण देना (वित्तीय उद्यमों द्वारा अग्रिम एवं ऋणों के देने के अलावा, जहाँ यह प्रचलन क्रियाकलाप माना जाता है)।

निवेश क्रियाकलापों से रोक अंतर्वाह:

  • अमूर्त परिसंपत्ति सहित स्थिर परिसंपत्तियों के निपटान से नकद प्राप्तियाँ।
  • तीसरी पार्टी को दिए गए ऋणों एवं पेशगी के परिशोधन से प्राप्त रोकड (केवल वित्तीय उद्यमों को छोड़कर)।
  • अन्य उद्यमों के अंशों, अधिपत्रों या ऋण प्रपत्रों के निपटान ये प्राप्त रोकड़ यदि ऐसे प्रपत्रों को व्यापारिक उद्देश्य के लिए धारित न किया गया हो।
  • ऋणों एवं अग्रिमों ब्याज की रोकड़ में प्राप्ति।
  • अन्य उद्यमों में निवेशों से प्राप्त लाभांशा।
प्रत्यक्ष विधि
रोकड़ प्रवाह विवरण
विवरण राशियाँ
(रु.)
राशियाँ
(रु.)
निवेश क्रियाकलापों से रोकड़ प्रवाह    
स्थिर परिसंपत्तियों की बिक्री xxx  
दीर्घकालीन निवेश की बिक्री xxx  
ब्याज प्राप्ति xxx  
प्राप्त लाभांश xxx  
प्राप्त किराया xxx  
कम: स्थिर परिसंपत्तियों की क्रय xxx  
कम: दीर्घकालीन निवेश की खरीद xxx xxx
निवेश गतिविधियों से निवल रोकड़ प्रवाह   xxx

 

अप्रत्यक्ष विधि
रोकड़ प्रवाह विवरण
विवरण राशियाँ
(रु.)
राशियाँ
(रु.)
निवेश क्रियाकलापों में रोकड़ प्रवाह    
स्थिर परिसंपत्तियों की बिक्री xxx  
दीर्घकालीन निवेश की बिक्री xxx  
ब्याज प्राप्ति xxx  
प्राप्त लाभांश xxx  
प्राप्त किराया xxx xxx
कम: स्थिर परिसंपत्तियों की क्रय   xxx
कम: दीर्घकालीन निवेश की खरीद   xxx
निवेश गतिविधियों से निवल रोकड़ प्रवाह   xxx
shaalaa.com
रोकड़ प्रवाह विवरण को तैयार करने हेतु क्रियाकलापों का वर्गीकरण
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: रोकड़ प्रवाह विवरण - अभ्यास के लिए प्रश्न [Page 285]

APPEARS IN

NCERT Lekhashastra Company Khate evam Vittiya Vivaranon ka Vishleshan [Hindi] Class 12
Chapter 6 रोकड़ प्रवाह विवरण
अभ्यास के लिए प्रश्न | Q ख. 3. | Page 285
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×