Advertisements
Advertisements
Question
निरूपक भिन्न विधि को सार्वत्रिक विधि क्यों कहा जाता है|
Short/Brief Note
Advertisements
Solution
निरूपक भिन्न विधि को सार्वत्रिक विधि कहे जाने के कारण- निरूपक भिन्न मानचित्र पर दी गई दूरी तथा धरातल पर उन्हीं दूरियों के बीच के अनुपात को व्यक्त करती है। मापनी में व्यक्त इकाइयों के उपयोग ने इस विधि को सबसे उपयुक्त बना दिया है। उदाहरण के लिए जब हम यह कहते हैं कि किसी मानचित्र का निरूपक भिन्न 1 : 1,00,000 है तो इसका अर्थ यह हुआ कि मानचित्र पर दूरी की 1 इकाई धरातल पर 1,00,000 उन्हीं इकाइयों में दूरी को प्रदर्शित करती है। यदि हमारी इकाई सेंटीमीटरों में है तो मानचित्र पर 1 सेंटीमीटर दूरी धरातल पर 1,00,000 सेंटीमीटर दूरी को दर्शाती है। जब हमारी इकाई इंचों में हो तो इसका अर्थ यह होगा कि मानचित्र पर 1 इंच धरातल के 1,00,000 इंच को दर्शाता है।
shaalaa.com
मापनी का रूपांतरण
Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: मानचित्र मापनी - अभ्यास [Page 22]
