English

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: स्वास्थ्य और मोटा अनाज स्वास्थ्य का महत्त्व, मोटा अनाज क्या है?, स्वस्थ रहने में भूमिका - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

स्वास्थ्य और मोटा अनाज

  • स्वास्थ्य का महत्त्व
  • मोटा अनाज क्या है?
  • स्वस्थ रहने में भूमिका
Writing Skills
Advertisements

Solution

स्वास्थ्य और मोटा अनाज

स्वास्थ्य मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। अच्छा स्वास्थ्य न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि जीवन को सुखमय और संतुलित बनाता है।

मोटा अनाज उन अनाजों को कहा जाता है जो पारंपरिक रूप से उगाए जाते हैं और जिनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जैसे,ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सावां, आदि। इन्हें “श्री अन्न” भी कहा जाता है।

स्वस्थ रहने में मोटे अनाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये पाचन में सहायक, मधुमेह और हृदय रोगों से बचाव करने वाले होते हैं। मोटा अनाज शरीर को प्राकृतिक पोषण देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए संतुलित आहार में इनका नियमित सेवन करना चाहिए।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) Board Sample Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×