English

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए - वर्षा की पहली पुकार तन-मन की प्रसन्नता प्रकृति द्वारा वर्षा का स्वागत आस-पास का दृश्य

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

वर्षा की पहली पुकार

  • तन-मन की प्रसन्नता
  • प्रकृति द्वारा वर्षा का स्वागत
  • आस-पास का दृश्य
Answer in Brief
Advertisements

Solution

वर्षा की पहली पुकार

बरसात के दिन किसी भी अन्य दिन से अलग होते हैं। बरसात के दिन सभी के लिए अलग-अलग महत्व रखते हैं। लोग इसे बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरकार, यह सभी के लिए एक राहत की साँस लाती है। मैं परीक्षा देने के डर से सुबह उठी, जिसके लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी। मैंने परीक्षा रद्द करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जैसे ही मैं तैयार हुई तेज़ बारिश होने लगी। मैं तैयार होकर अपने पिता के साथ स्कूल गई, और मेरे आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं था। जब हमें पता चला कि उस दिन बारिश के कारण स्कूल बंद था। मैं सातवें आसमान पर थी, अब मुझे परीक्षा उस दिन नहीं देनी थी। मैं अपने पिता के साथ वापस आ गई। घर आकर तुरंत मैंने अपनी स्कूल यूनीफॉर्म बदली और अपने घर के कपड़ों में आ गई फिर मैं अपनी छत पर बारिश की बूँदों का मज़ा लेने लगी। माँ बार-बार आवाजें लगा रही थी, कि बीमार हो जाओगी, लेकिन मैंने एक न सुनी। मुझे बारिश में भीगना बहुत ही अच्छा लगता है। मैंने अपने भाई-बहनों के साथ बारिश में खूब मज़े किए। हमने कागज़ की नावें भी बनाई। माँ ने प्याज व आलू के पकौड़े बनाए। हमने गर्मागर्म पकौड़ों का आनंद लिया। यह वास्तव मैं मेरी सबसे यादगार बारिश के दिनों में से एक था।

प्रकृति अद्भुत है और उसके विविध रूप एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। बारिश एक ऐसा रूप है जो दुखी या उदास समय में खुशी और आभार की वास्तविक भावना प्रकट करता है। तालाब और सड़कों पर पानी से भरे नजारे सुंदर थे। छोटे बच्चे वर्षा का आनंद उठा रहे थे। प्रकृति का यह दृश्य अति मोहक था।

shaalaa.com
अनुच्छेद लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×