English

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए- ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट का रोमांच संकेत-बिंदु - मैच कब और कहाँ टीमों का संघर्ष दर्शकों की प्रतिक्रिया

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट का रोमांच

संकेत-बिंदु -

  • मैच कब और कहाँ
  • टीमों का संघर्ष
  • दर्शकों की प्रतिक्रिया
Long Answer
Advertisements

Solution

ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट का रोमांच 

क्रिकेट मैच लगभग प्रत्येक व्यक्ति के लिए आकर्षण का विषय हमेशा से रहा है। क्रिकेट के भी नए-नए रूप सामने आए हैं। इनमें से 20-20 क्रिकेट मैच का अपना विशेष आर्कषण है। यह टेस्ट मैच की भांति पांच दिवस तक चलने वाला न होकर कुछ ही घंटों में समाप्त हो जाता है। अतः प्रत्येक व्यक्ति इसे देखना पसंद करता है। हाल ही में मुंबई में हुआ 20-20 मैच अत्यधिक रोमांचक रहा। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच था। शनिवार शाम को सड़कें बिलकुल सूनी हो गई थीं। कोई घर पर तो कोई रेस्त्रा में बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद ले रहा था। भारत ने पहले गेंदबाजी करके 183 रन बनाए। पाकिस्तान ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो पहले 10 ओवर में ही 100 रन बनाकर भारत को चिंता में डाल दिया। किंतु अगले 10 ओवर में भारत की गेंदबाजी से विरोधी दल के पसीने छूट गए। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को छ: गेंदों पर 7 रन बनाने थे। सबकी साँसें रुकी हुई थीं, रोमांच बढ़ता ही जा रहा था। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 1 रन, दूसरी पर 2 रन, तीसरी और चौथी गेंद खाली गई। पांचवीं गेंद पर 1 रन अब पाकिस्तान को जीतने के लिए अंतिम गेंद पर चौका लगा लगाना था। अच्छी गेंदबाजी करते हुए हमारे कप्तान आगे बढ़े, पाकिस्तान के खिलाड़ी ने भी जोरदार बल्ला घुमाया। गेंद सीमा पर हो जाती किंत हमारे अन्य खिलाड़ी ने उसे लपक लिया और इस तरह भारत इस मैच का विजेता बना। जीत का जश्न मनाते हुए दोनों दल के खिलाड़ी गले मिले। यह मैच शायद हम वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे।

shaalaa.com

Notes

  • विषयवस्तु - 3 अंक
  • भाषा - 1 अंक
  • प्रस्तुति - 2 अंक
अनुच्छेद लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (March) Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×