Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:
मैं मोबाइल बोल रहा हूँ...
Advertisements
Solution
मैं मोबाइल बोल रहा हूँ...
‘ट्रिं... ट्रिं... ट्रिं...’
पहचाना मुझे? मैं हूँ आपका जाना-पहचाना और बेहद पसंदीदा – मोबाइल फोन। हर वक्त आपको आपके रिश्तेदारों, दोस्तों और जानने वालों से जोड़ने वाला आपका साथी। आज मैं आपसे अपने मन की कुछ बातें साझा करना चाहता हूँ।
मुझे वो दिन याद हैं जब मैं केवल कुछ गिने-चुने अमीर लोगों के पास ही हुआ करता था। मुझसे बात करना महँगा और सीमित था। पर समय बदला और मैं धीरे-धीरे हर वर्ग का हिस्सा बन गया। आज मैं हर किसी की ज़रूरत बन चुका हूँ। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसके पास मैं न होऊँ।
शुरुआत में मेरा उपयोग केवल बातचीत तक ही सीमित था, लेकिन अब तो मैं अनेकों कामों में मदद करने लगा हूँ। अब लोग मुझे देखकर बातें करते हैं, मेरा कैमरा हर पल को कैद करने का माध्यम बन गया है। मैं अब सिर्फ संवाद का साधन नहीं, बल्कि मनोरंजन और कार्यों के निष्पादन का भी प्रमुख माध्यम बन गया हूँ।
मेरे ज़रिए आज लोग घर बैठे पैसे भेजते हैं, ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, बिल और टैक्स भरते हैं, और कई तरह के टीवी कार्यक्रम और वीडियो भी देखते हैं। मैं अब सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट सहायक बन गया हूँ जो रोज़मर्रा की समस्याओं को हल करने में मदद करता है।
मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी लोकप्रियता के साथ-साथ मेरा महत्व भी लगातार बढ़ रहा है। मैं गर्व से कह सकता हूँ कि अब मैं हर किसी की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका हूँ।
